Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्कूल के लंच ब्रेक के बाद कक्षा तीन की छात्रा की मौत, स्कूल में मचा हड़कंप समेत लातेहार की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Barwadih (Latehar) : प्रखंड के केचकी पंचायत में उस समय सनसनी फैल गई, जब केचकी के ग्राम बखोरीडेरा, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय की छात्रा छोटी कुमारी की लंच ब्रेक के बाद मौत हो गई. बताया जाता है कि छोटी कुमारी (उम्र 12) पिता बुधन भुइयां केचकी के बखोरीडेरा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कक्षा 3 की छात्र थी. हर दिन की तरह वह शुक्रवार को घर से बिल्कुल स्वस्थ अवस्था में स्कूल गई थी और पढ़ाई कर रही थी. स्कूल के लंच ब्रेक होने के बाद छोटी अपने दोस्त के साथ स्कूल के पास के खेत में बेर खाने चली गई. वो अपने दोस्त के साथ बेर चुन रही थी. इसी दौरान छोटी को पैर में कुछ चुभने का अहसास हुआ. उसने अपने दोस्त को बोला कि उसके पेट व सीना में दर्द हो रहा है. इसके बाद वह बेहोश हो गई. जिसके बाद स्कूल के छात्रों ने जाकर स्कूल के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश भारती को बताया कि छोटी बेहोश हो गई है. जिसके बाद प्रधानाध्यापक ने जाकर छोटी को देखा और तत्काल जांच के लिए स्थानीय डॉक्टर को बुलाया. डॉक्टर ने छोटी कुमारी को मृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद स्कूल और आसपास में हड़कंप मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया. पंचायत के मुखिया बुद्धेश्वर सिंह ने कहा कि यह घटना स्कूल के शिक्षक की लापरवाही के कारण घटी है. बरवाडीह पुलिस की टीम पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है. सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह विषैल जंतु के काटने से मौत लग रही है.

ग्रामीणों ने रुकवाया पुल का निर्माण कार्य, किया विरोध-प्रदर्शन

करीब 80 लाख की लागत से करवाया जा रहा है पुल का निर्माण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/12-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बरवाडीह (लातेहार) : बरवाडीह को पलामू से जोड़ने वाली चमरडीहा से हुंटार तक निर्माणाधीन सड़क में चपरी गांव के ललमटिया टोला के समीप पथ निर्माण विभाग के द्वारा लगभग 80 लाख की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है. पुल निर्माण में अनियमितता बरते जाने के आरोप में शुक्रवार को दो दर्जन से अधिक की संख्या में ग्रामीणों ने कार्य स्थल पर पहुंच पुल निर्माण कार्य का जमकर विरोध किया और काम रोक दिया. ग्रामीणों ने बताया कि पुल का फाउंडेशन बहुत ही कमजोर है. पुल निर्माण में लगाए जा रहे 20 एमएम का छड़ कम गुणवत्ता का लगाया जा रहा है. ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद को कार्य स्थल पर बुलाया. ग्रामीणों ने कहा कि कई गांव के लोगों के लिए यह पुलिया का निर्माण होना बेहद जरूरी है. घटिया निर्माण होने से इसका अस्तित्व अभी से ही खतरे में है. उन्होंने मौके पर मौजूद जेई बीरेंद्र कुमार को अविलंब छड़ को बदलने के बाद ढलाई करने की बात कही.

भाजपा को समय आने पर झारखंडी जनता जवाब देगी : नागदेव उरांव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/14-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बालूमाथ(लातेहार) : प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चेताग पंचायत के ओल्हेपाट गांव में न्याय मार्च निकाला. इसका नेतृत्व 20 सूत्री अध्यक्ष नागदेव उरांव, प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर उरांव एवं उपाध्यक्ष राजेश यादव ने किया. कार्यक्रम में झामुमो नेताओं ने कहा कि भाजपा केन्द्रीय एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है.यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है. कार्यकर्ताओं ने गांव में जाकर लोगों को बताया कि झारखंड के जननायक पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भाजपा के लोग साजिश कर के जेल भिजवाने का कार्य किया है. हेमंत सोरेन के राज्य में लोकप्रियता को बढ़ता देखकर और उनके विकास के काम को देखकर भाजपा की तानाशाही सरकार घबरा गई है. हेमंत सरकार के द्वारा ही आज पूरे झारखंड में बेरोजगार युवक को रोजगार सृजन व लोन से जोड़कर रोजगार उपलब्ध करा रही है. गरीबों के बीच अबूआ आवास, राज्य के सभी विधवा-विकलांग, वृद्ध को शत प्रतिशत पेंशन योजना से जोड़ा जा रहा है. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जेल का फाटक टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा के नारे लगाये. मौके पर अमित उरांव, कृष्ण उरांव, कामेश्वर उरांव, रामनाथ उरांव, संजय उरांव, सूरज उरांव, सुरेश तूरी, परमेश्वर गंझू, मो. अबूल, पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी, जयंती देवी, झालो देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-a-young-man-and-a-girl-fell-in-love-in-a-moving-train-then-police-entered/">पलामू

: चलती ट्रेन में युवक-युवती को हो गया प्यार, फिर हुई पुलिस की इंट्री…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही