Search

 
 
 

हजारीबाग: प्रसव के दौरान नौवीं क्लास की छात्रा की मौत

 
Hazaribagh: जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की नौवीं क्लास की छात्रा की प्रसव के दौरान सदर अस्पताल में शुक्रवार को मौत हो गई. बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्रा की विद्यालय में पढ़ने के दौरान फेसबुक के माध्यम से एक युवक से दोस्ती हो गई थी. इसके बाद युवक ने शादी का प्रलोभन देकर छात्रा का यौन शोषण किया. छात्रा को गर्भवती होने के बारे में तीन महीने बाद पता चला, फिर उसने अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. इसके बाद परिजन बरकट्ठा थाने में 16 मार्च को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी. स्कूल वार्डन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की बात कही थी. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि बरकट्ठा के एक युवक ने छात्रा का यौन शोषण किया था, जिसको लेकर थाने में आवेदन दिया था, लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और आज प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं इस संबंध में कस्तूरबा विद्यालय के वार्डन सिंपल से पूछे जाने पर बताया कि छात्रा को फेसबुक पर एक युवक से प्यार था. इसी बीच छात्रा के यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया था, जिसके बाद 16 मार्च को परिजन थाने में आवेदन देते हुए छात्रा को स्कूल से ले गए थे. अब यह मौत कैसे हुई इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि नाबालिग छात्रा गर्भ से थी और आठवां महीना चल रहा था. इसे भी पढ़ें - Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-manjhagaon-assembly-mp-joba-manjhi-felicitated-on-16th-june/">Chaibasa

: मंझगांव विधानसभा में सांसद जोबा मांझी का 16 जून को अभिनन्दन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही