Search

 
 
 

क्लीन कोडरमा ग्रीन कोडरमा अभियान के तहत बांटे गए फलदार पौधे

 
Koderma : ग्रीन कोडरमा क्लीन कोडरमा के तहत अहिबरण वंशज और द रामेश्वर वैली स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों एवं सदस्यों के बीच 251 फलदार पौधे बाटें गए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अहिबरण वंशज के अध्यक्ष सूर्यदेव मोदी ने कहा कि जिले में चल रहे ग्रीन कोडरमा क्लीन कोडरमा अभियान के अंतर्गत ही बच्चों के बीच फलदार पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता आएगी. कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत द आरवीएस के निदेशक प्रवीण कुमार ने अहिबरण वंशज के अध्यक्ष सूर्यदेव मोदी, सचिव पंकज कुमार वर्णवाल एवं मुख्य अतिथि डॉ राजन कुमार को पौधा देकर किया. इसे भी पढ़ें- महंगाई">https://lagatar.in/inflation-spoiled-the-taste-of-the-kitchen-the-prices-of-lpg-medicine-fruits-vegetables-disturbed/">महंगाई

ने बिगाड़ा किचन का जायका, रसोई गैस,दवाई,फल,सब्जियों की कीमतों ने किया परेशान

ऐसे कार्यक्रम से समाज में आयेगी जागरूकता- डॉ. राजन

मुख्य अतिथि डॉक्टर राजन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की पृथ्वी के लगातार बढ़ रहे तापमान का कारण वृक्षों का कटना है, ऐसे में नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच पौधा वितरण एवं रोपण का कार्यक्रम करने से आने वाली पीढ़ी को बढ़ते हुए तापमान के लिए सजग करना एवं समाज में जागरूकता लाने का कार्य करेगी. इसी से हमारा जिला और हरा भरा रहेगा. कार्यक्रम का परियोजना निदेशक रोहित कुमार ने कहा कि लोगों को संकल्प लेना चाहिए की प्रत्येक वर्ष अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए. कार्यक्रम में बच्चों के साथ साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों के बीच भी पौधों का वितरण किया गया.  मौके पर डॉ. बीएनपी वर्णवाल, सचिव पंकज वर्णवाल, कोषाध्यक्ष मुरली मोदी, युवा अध्यक्ष अजय वर्णवाल, मीडिया प्रभारी साहिल मोदी, विकास कुमार, विक्की कुमार, पीयूष कुमार पारस, सकलदेव मोदी, दीप प्रकाश, पप्लू मोदी, सूरज सौरभ उपस्थित थे . [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही