Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्रामपुर में हुई छठ घाटों की सफाई, ग्रामीणों ने किया श्रमदान

Advertisement
Advertisement
Palamu: विश्रामपुर में छठ घाटों की सफाई की गयी. जिला पार्षद विजय रविदास द्वारा लालगढ़, शंखा और मुरमा गांव के छठ घाटों को जेसीबी से समतल कराया गया. साथ ही ग्रामीणों के साथ मिलकर श्रमदान भी किया. रविदास ने कहा कि छठ लोक आस्था का महापर्व है. स्वस्च्छता और आस्था इस महापर्व के महत्व को और बढ़ाता है. मौके पर वंशी चौधरी, श्रीकांत कुमार, भोला पासवान, लालती देवी, अमरजीत कुमार, निर्भय कुमार, भिखारी राम, बाबूलाल राम, मनोज राम और बालजी चौबे सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- 112">https://lagatar.in/pm-modi-and-cm-yogi-were-threatened-with-bomb-on-number-112-top-officials-got-sleepless/">112

नंबर पर पीएम मोदी और सीएम योगी को बम से उड़ाने की मिली धमकी, आला अधिकारियों की उड़ी नींद          

भक्ति जागरण का आयोजन

दूसरी और विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत बघमनवा पंचायत के गौरा गांव में नवयुवक संघ ने भक्ति जागरण का आयोजन किया. जागरण का उदघाटन यादव महासभा के प्रखंड अध्यक्ष नंनदेव यादव ने किया. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि आस्था के साथ की गयी भक्ति से अपार शक्ति मिलती है. भक्ति से मिले शक्ति को हमेशा जनकल्याण में लगाना चाहिए. भक्ति व धर्म के नाम पर दिखावा से बचना चाहिए. कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भक्ति गीत गाकर क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया. मौके पर विंदेश्वर पाल, दिलीप पाल, शिवपूजन यादव, सूर्यदेव यादव, सुरेश यादव, राणाप्रताप सिंह, कमलेश पाठक, भीष्म सिंह खरवार, राजेंद्र बैठा, बिनोद यादव सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-    सड़क">https://lagatar.in/displaced-struggle-front-on-the-road-if-the-demands-are-not-met-the-movement-will-continue/">सड़क

पर विस्थापित संघर्ष मोर्चा, मांगें पूरी नहीं हुई तो जारी रहेगा आंदोलन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही