Search

 
 
 

एक्का की सफाई…, दिन में उड़ेंगे अबीर-गुलाल, रात में मनेगी शब-ए-बरात, सूबे के 68 टॉपर होंगे सम्मानित, महिलाओं ने बढ़ाया कदम समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव रहे राजीव अरुण एक्का ने सफाई दी है. ‘शुभम संदेश’ से बातचीत में उन्होंने खुद को पूरी तरह से निर्दोष बताया है. साथ ही कहा कि मेरे खिलाफ जो वीडियो सार्वजनिक किया गया है, वह यह साबित नहीं करता कि मैं सरकारी ऑफिस का काम कर रहा हूं. इस वर्ष आठ मार्च को जहां एक ओर दिन से देर शाम तक अबीर-गुलाल उड़ेंगे, वहीं दूसरी तरफ रात में शब-ए-बरात मनेगी. एक ओर होली है. जोगीरा…सारारारा… की गूंज होगी, तो मस्जिदों से अजान के बोल सुनाई देंगे. दरअसल कुदरत ने सांप्रदायिक सौहार्द्र की अनोखी महफिल सजाई है. एक ही दिन दो धर्मों के महापर्वों का अनूठा संगम होगा. पिछले शैक्षणिक सत्र यानी मार्च 2022 में जैक, सीबीएसई और आईसीएसई में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चों को हेमंत सरकार सम्मानित करेगी. सम्मानित वाले बच्चों की संख्या 68 हैं. इन बच्चों को मार्च 2023 में सम्मानित किया जाएगा. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है. जैक, सीबीएसई, आईसीएसई की दसवीं और जैक, सीबीएसई और आईसीएससी (इंटरमीडिएट और प्लस टू) में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चों को क्रमशः 3 लाख, 2 लाख और 1 लाख का नकद पुरस्कार मिलेगा. 8 मार्च को अंतरराष्टीय महिला दिवस है. इस अवसर पर शुभम संदेश ने अपने कार्यालय परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया. जिसका विषय था ‘झारखंड में महिलाओं की स्थिति’. इस संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपने विचार रखे. इसके अलावा कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/1-4.jpeg"

alt="" width="1006" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/2-4.jpeg"

alt="" width="1600" height="577" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/3-4.jpeg"

alt="" width="1600" height="1278" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/4-4.jpeg"

alt="" width="1375" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/5-3.jpeg"

alt="" width="1334" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/6-3.jpeg"

alt="" width="905" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/7.jpeg"

alt="" width="1600" height="1033" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/8-5.jpeg"

alt="" width="1600" height="1268" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही