Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद रेल मंडल में “स्वच्छ स्टेशन दिवस”पर चलाया गया सफाई अभियान

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के चौथे दिन सोमवार 19 सितंबर को "स्वच्छ स्टेशन दिवस" मनाया गया. इस अवसर पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें धनबाद स्टेशन परिसर,रेलवे ट्रैक, प्लेटफार्म,पैदल उपरिगामी पुल एवं शौचालयों की साफ-सफाई की गई.  आवश्यकतानुसार जगह-जगह डस्टबिन लगाए गए. इस दौरान स्टेशन परिसर एवं ट्रेन में साफ-सफाई, वाटर-बूथ की स्वच्छता, पेयजल की गुणवत्ता, प्रसाधन की साफ-सफाई, डस्टबिन की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता, कचरे का निष्पादन, स्वच्छता के साथ जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में धनबाद रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही