Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CCL में स्वच्छता ही सेवा के तहत मुख्यालय परिसर में चलाया गया साफ-सफाई अभियान

Ranchi: मंगलवार को सीसीएल मुख्यालय परिसर में एक स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए, स्वच्छता ही सेवा पहल के तहत एक व्यापक सफाई अभियान आयोजित किया गया. सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने इस अभियान का नेतृत्व किया. मौके पर निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (तकनीकी) हरीश दुहान, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार और अन्य महाप्रबंधक,विभागाध्यक्ष व बड़ी संख्या में अधिकारीगण उपस्थित थे. इस अभियान में बड़ी संख्या में सीसीएल के स्वच्छता मित्र एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, कैंपस की सफाई की और साथ ही सभी को सफाई की भावना अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया. बता दें कि सफाई अभियान में कचरा हटाना, सामान्य क्षेत्रों की सफाई करना और उचित अपशिष्ट प्रबंधन प्रथाओं को सुनिश्चित करना शामिल है. सभी ने सीसीएल मुख्यालय को एक स्वच्छ और बेहतर कार्य संस्कृति वाला स्थान बनाने के लिए श्रम दान किया. नीलेंदु सिंह ने सभी स्वच्छता मित्रों का अभिनंदन करते हुए, सफाई को हर व्यक्ति के लिए एक मूलभूत जिम्मेदारी के रूप में बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि एक स्वच्छ वातावरण न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में योगदान देता है, बल्कि स्वच्छ परिवेश सामुदायिक गर्व की भावना को भी बढ़ाता है. सीएमडी ने स्वच्छता की एक नई प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए कहा कि अब से प्रत्येक माह सीसीएल कैंपस के सबसे स्वच्छ विभाग को पुरस्कृत किया जाएगा. विजेता विभाग निर्धारण के लिए सीसीएल कर्मी महिलाओं की एक कमिटी बनाई जाएगी, जिनके रिपोर्ट के आधार पर विजेता विभाग तय किया जाएगा. इसी अभियान के अंतर्गत स्वच्छता मित्रों के लिए एक वित्तीय सहायता जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया,जिसमें उन्हें वित्तीय प्रबंधन (बचत करना,ऋण लेना) एवं अन्य पहलुओं से अवगत कराया गया. सभी को साइबर ठगी से बचाव के लिए भी जागरूक किया गया. इसे भी पढ़ें -निशिकांत">https://lagatar.in/nishikant-made-the-picture-clear-put-a-stop-to-raghuvars-return-to-mainstream-politics/">निशिकांत

ने किया पिक्चर क्लियर, रघुवर के मेनस्ट्रीम पॉलिटिक्स में वापसी पर लगाया विराम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही