Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ में विद्यालयों की समस्याओं को निपटा रहा स्वच्छता रथ

Advertisement
Advertisement
Pakur : स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ बच्चे अभियान को सफल बनाने को लेकर शिक्षा विभाग का स्वच्छता रथ विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, बिजली आदि समस्याओं का समाधान कर रहा है. बीईईओ बाबूराम मूर्मू, बीपीओ बर्नार्ड हांसदा एवं गणेश भगत अभियान की मानिटरिंग कर रहे हैं. स्वच्छता रथ के कर्मी विद्यालय में पेयजल आपूर्ति को लेकर नल, टंकी में छोटी- मोटी खराबी को ठीक करते हैं. इसके माध्यम से शौचालय में दरवाजा, बिजली वायरिंग की खराबी को भी दूर को दूर किया जाएगा.

कारगर साबित हो रहा है स्वच्छता रथ

स्वच्छता रथ ने मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिगंज, हरिहारा, गंधाईपुर एवं गोपीनाथपुर विद्यालय पहुंचकर स्वच्छता का संदेश दिया. पंचायत चुनाव को लेकर अभी सभी विद्यालयों में बूथ भी बनाये गये हैं. ऐसे में यह रथ काफी कारगर साबित हो रहा है. बताते चलें कि उमवि हरिगंज में छह बूथ बनाए गए हैं. एक कमरे में बल्व एवं पंखा को ठीक किया गया. इसे भी पढ़ें – 28">https://lagatar.in/four-criminals-involved-in-the-robbery-of-jewelery-worth-28-lakhs-arrested-arms-recovered/">28

लाख के गहने लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही