Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान शुरू, कार्यशाला का भी आयोजन

Hazaribagh : जिले में 29 अप्रैल से 15 मई तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का का शुभारंभ शनिवार को समाहरणालय सभागार से किया गया. इस दौरान डीडीसी प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कर अभियान संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि जिले में ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण, पेयजल का उचित उपयोग, पेयजल की गुणवत्ता परीक्षण के संदर्भ में आमजनों को एक पखवाड़ा तक जागरूक किया जाएगा. इसे पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/for-the-first-time-in-the-hosting-of-jharkhand-national-ranking-championship-road-speed-skating-from-june-1/">झारखंड

की मेजबानी में पहली बार 1 जून से नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप रोड स्पीड स्केटिंग 
वहीं स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत पेयजल स्वच्छता विभाग के साथ-साथ मनरेगा एवं 15वें वित्त के माध्यम से आवश्यकतानुसार विभिन्न प्रकार की संरचना आदि का निर्माण किया जाएगा. इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को भागीदार बनाकर उन्हें जागरूक करना, पेयजल एवं स्वच्छता के लिए निर्मित आधारभूत संरचनाओं को निरंतर क्रियाशील रखने एवं लोगों को व्यवहार परिवर्तन के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने कहा कि 15 दिनों तक चलने वाले अभियान के विभिन्न गतिविधियों के क्रम में खासकर स्कूली बच्चों एवं विशेष कर छह मई को व्यावसायिक स्थलों, सड़क किनारे लगने वाली दुकानों या प्रतिष्ठानों में प्लास्टिक के थैले, थर्मोकॉल आदि के बारे में ड्राइव चलाकर विशेष रूप से जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा.

ग्राम स्तर पर चलने वाले अभियान की रूपरेखा निर्धारित

मौके पर अभियान के रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया गया. इस क्रम में दो मई को प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित होंगे. जिसमें संबंधित विभागों के अलावा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं, पंचायती राज प्रतिनिधि, जलसहिया के साथ चर्चा-परिचर्चा, तीन मई को जिला, प्रखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर श्रमदान कर अपशिष्ट पदार्थों का संग्रण व पृथकीकरण, जल स्रोतों की साफ-सफाई, वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम होंगे. इसमें सरकारी पदाधिकारी, कर्मियों के अलावा जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी सहित आमजन की भागीदारी होगी. वहीं 4 मई को ग्राम व पंचायत स्तर पर रात्रि चौपाल का आयोजन कर योजना प्रस्ताव का चयन, 5-10 मई तक बनाई गई योजना के मद्देनजर में ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए विभिन्न संरचना निर्माण कार्य, फिर 11 मई को विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर निर्मित संरचनाओं एवं कचरा प्रबंधन को स्थायित्व प्रदान पर विशेष चर्चा-परिचर्चा, आवश्यकतानुसार नए शौचालय निर्माण के लिए आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया करनी है. इसे भी पढ़ें- पलामू">https://lagatar.in/palamu-excellent-performance-of-the-players-in-the-football-match-manasoti-beat-bakoria-1-0/">पलामू

: फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन, मानासोती ने बकोरिया को 1-0 से हराया
वहीं 12 मई को विद्यालय स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन सहित स्वच्छता विषय पर प्रतियोगिता आयोजन कर बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा. 13 मई को ओडीएफ गांव घोषित करने की प्रक्रिया संबंधी पूर्व की तैयारियां करना और 15 मई को जिले भर में प्रक्रिया के तहत ओडीएफ गांव घोषित करना. मौके पर सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छता प्रमंडल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी बीडीओ सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही