Search

 
 
 

बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

 

स्टेशन को सुंदर व साफ रखने में सहयोग करें : एआरएम

Bokaro : बोकारो रेलवे स्टेशन पर 16 सितंबर को स्वच्छता पखवाड़ा शुरू हुआ. रेलवे कर्मचारियों ने सुबह में प्रभातफेरी निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. प्रभातफेरी में आरपीएफ जवान, स्काउट एंड गाइड, रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारी शरीक कुए. एआरएम आयुष कुमार ने कर्मियों व रेल यात्रियों से अभियान में सहयोग करने की अपील की, ताकि स्टेशन सुंदर और स्वच्छ दिखे. पखवाड़ा के दौरान रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा बनाने के लिए 15 दिनों तक अभियान चलाया जाएगा. मौके पर डीएमई मुकेश कुमार, एके सिंह, एएससी एसआर मंडी, स्टेशन प्रबंधक एके हलधर, आरपीएफ के ओसी आरके साव सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-speaking-is-an-art-but-remaining-silent-is-a-great-penance-upasika-veena/">बोकारो

: बोलना कला है, लेकिन मौन रहना बड़ा तप- उपासिका वीणा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही