Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएमपीडीआई में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, सीएमडी ने कर्मियों को शपथ दिलायी

Ranchi : सीएमपीडीआई के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने 16 से 30 जून तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा की शुरूआत कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर की. इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने के लिए जागरूकता अभियान, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता अभियान, अपशिष्ट/कचरे का निपटान, शिक्षा और संचार सामग्रियां जैसी गतिविधियां होंगी. लोगों के बीच स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन और ड्राइंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. मौके पर सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) एसके गोमास्ता, निदेशक (तकनीकी/ईएस) शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी सुमीत कुमार सिन्हा, मुख्यालय तथा क्षेत्रीय संस्थान-3 के महाप्रबंधक, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे. बता दें भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत महात्मा गांधी के क्लीन एवं हाइजिन भारत के सपने को पूरा करने के लिए कोल इंडिया और इसकी सहायक कम्पनियां 16 जून से 30 जून तक स्वच्छता पखवाड़ा मना रही हैं. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-there-is-no-possibility-of-reducing-the-power-crisis-until-the-rains-start/">झारखंड

: बारिश शुरू होने तक पावर क्राइसिस कम होने के आसार नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही