Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ।। IAS छवि रंजन को ईडी का समन।। छात्रों पर लाठीचार्ज।। झारखंड की महत्वपूर्ण धरोहर खुखरागढ़ समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : वर्ष 2017 में हाई स्कूल शिक्षक के लिए चयनित शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. झारखंड सरकार ने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट की आवमानना के मामले में आदेश के बाद कार्मिक विभाग के संकल्प को शिथिल कर दिया है. इससे जुड़े प्रस्ताव पर सोमवार को कैबिनेट में मंजूरी प्रदान कर दी. बरियातू स्थित सेना की जमीन घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने रांची के पूर्व डीसी आईएएस छवि रंजन को समन भेजकर आगामी 21 अप्रैल को ईडी के रांची स्थित जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है. बता दें कि ईडी ने 13 अप्रैल गुरुवार को आर्मी लैंड स्कैम मामले में कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया था. ईडी  रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के सीओ मनोज कुमार समेत अलग-अलग अंचलों के राजस्व कर्मचारियों और जमीन माफियाओं के कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी. झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन ने 60:40 नियोजन नीति के विरोध और 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति की मांग को लेकर 72 घंटे के महाआंदोलन की शुरुआत की. बैरिकेडिंग फांद कर सीएम आवास की ओर बढ़ रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. लाठी चार्ज होते ही अफरा-तफरी मच गयी. लाठी चार्ज और भागने के दौरान गिर कर दर्जन भर से ज्यादा छात्र घायल हो गए. कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया और बस में बैठा कर दूसरी जगह भेज दिया. झारखंड में यूं तो अनेकानेक धरोहर हैं जो प्रागैतिहासिक काल से लेकर 15वीं-16वीं शताब्दी तक की हैं, लेकिन एक बहुत ही महत्वपूर्ण धरोहर रांची जिले के बेड़ो प्रखंड अंतर्गत खुखरा ग्राम में अवस्थित है. इसका उत्खनन झारखंड सरकार के कला संस्कृति पुरातत्व विभाग द्वारा वर्ष 2007-09 में लगातार 2 वर्षों तक कराया गया. प्राचीन काल में वर्तमान रांची जिले के भूखंड को कर्कखंड के नाम से जाना जाता था. इसके अलावा कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/1-12.jpeg"

alt="" width="1013" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/02-3.jpeg"

alt="" width="1317" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-10.jpeg"

alt="" width="1024" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/3-11.jpeg"

alt="" width="1377" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/4-9.jpeg"

alt="" width="1346" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/5-11.jpeg"

alt="" width="1040" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/8-11.jpeg"

alt="" width="1600" height="1272" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही