Search

 
 
 

लातेहार: 11 सूत्री मांगों को लेकर लिपिक कर्मियों का आंदोलन जारी

 
Latehar: अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर जिले के सहकारिता, कृषि और पशुपालन विभाग में कार्यरत लिपिक कर्मचारी शनिवार से काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे हैं. कृषि विभाग के लिपिक कर्मचारी अरुण कुमार ने बताया कि झारखंड राज्य कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग लिपिक संघर्ष संघ के आह्वान पर 12 अगस्त तक काला बिल्ला लगाकर कर्मी कार्य करेंगे. बताया कि 11 सूत्री मांगों को लेकर कर्मी आंदोलनरत हैं. अगर संघ की मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो अनिश्चितकालीन हड़ताल भी किया जाएगा. उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में नियुक्ति की तिथि से 2400 ग्रेड पे के अतिरिक्त एसीपी व एमएसीपी का लाभ देने और चतुर्थवर्गीय कर्मियों को तृतीय वर्ग में प्रमोशन देने की मांग शामिल है. इसे भी पढ़ें - म्यांमार">https://lagatar.in/rohingya-muslims-fleeing-myanmar-attacked-with-drones-and-cannons-news-of-200-deaths/">म्यांमार

से भाग रहे रोहिंग्या मुसलमानों पर ड्रोन और तोपों से हमला, 200 लोगों की मौत की खबर…
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही