Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सम्मानपूर्वक जगह मुहैया कराये जाने तक कोई कार्य नहीं करेंगे लिपिक : संघ

Advertisement
Advertisement
  • HC के एडवोकेट ब्लॉक 1 और 2 के सामने लिपिक जाहिर कर रहे अपना रोष
Ranchi :  22 जून को झारखंड हाईकोर्ट के वकीलों और लिपिकों के बीच शुरू हुआ गतिरोध बढ़ता ही जा रहा है. आज शनिवार को कोर्ट खुलने के बाद लिपिक संघ के सदस्य एडवोकेट ब्लॉक 1 और एडवोकेट ब्लॉक 2 के सामने धरने पर बैठ गये. इस दौरान लिपिकों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की. लिपिक संघ के महासचिव महादेव यादव ने बताया कि जब तक उन्हें नये भवन में कमरा आवंटित नहीं किया जाता, तब तक वे कोर्ट के कार्यों से दूर रहेंगे. बता दें कि नये भवन में आवंटित कमरे का ताला तोड़ने और सामान बाहर फेंके जाने के विरोध में अधिवक्ता लिपिक संघ के सभी सदस्य नाराज हैं. इस बीच  लिपिक संघ की बैठक हुई, जिसमें मौजूदा मुद्दों को लेकर चर्चा की गई. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जब तक लिपिकों को सम्मानपूर्वक जगह मुहैया नहीं कराई जाती, तब तक वे कोई कार्य नहीं करेंगे. इसके साथ ही संघ की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि उनकी नाराजगी वकीलों के गलत रवैये से है, न कि न्यायपालिका से. इसे भी पढ़ें : ट्रेनिंग">https://lagatar.in/trainee-policemen-who-returned-after-completing-training-will-get-five-days-leave/">ट्रेनिंग

पूरी कर लौटे प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को मिलेगा पांच दिनों का अवकाश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही