Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बड़कागांव हादसा : प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी, ‘पगार मोड़ के पास गाड़ी में बंधा चोंगा हाईटेंशन तार से सटा, मचा कोहराम’

Hazaribagh: हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में रविवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बड़ा हादसा हो गया. दरअसल ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बड़कागांव प्रखंड की सिरमा पंचायत के छवनिया पगार गांव में जुलूस निकाला गया था. जुलूस जैसे ही पुल के पास पहुंचा, ट्रैक्टर में बंधा डीजे साउंड बॉक्स और ट्रैक्टर बिजली के 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गया. इस हादसे में एक व्यक्ति नियामत अंसारी (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रैक्टर में 15 से अधिक लोग सवार थे. इनमें करीब 10 लोग बुरी तरह झुलस गए. पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार घायलों को हजारीबाग सदर अस्पताल से रिम्स रेफर किया गया है. अन्य झुलसे लोगों का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में ही चल रहा है. मौके पर इंस्पेक्टर श्याम चंद्र सिंह, थाना प्रभारी विनोद तिर्की, पश्चिमी जिला परिषद सदस्य यास्मीन निशा, पूर्वी जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, पूर्व प्रमुख टूकेश्वर महतो, उप प्रमुख वचनदेव कुमार, हाजी अजहर इमाम, शमशेर अंसारी और पंचायत समिति प्रतिनिधि मो इरफान आलम ने घायलों का सहयोग किया.

घटना की कहानी, प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी

प्रत्यक्षदर्शी मो इरफान ने बताया के जुलूस के दौरान पगार मोड़ के पास गाड़ी में बांधा गया चोंगा (लाउडस्पीकर) 11 हजार बिजली तार के संपर्क में आ गया, जिससे पूरे वाहन में बिजली का करंट दौड़ गया. इससे मौके पर ही मोहम्मद नियामत (पिता : कासिम) की मौत हो गई. वहीं करामत अली पिता : मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद इफ्तेखार पिता : कमालुद्दीन, मोहम्मद सरफराज पिता : मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अब्दुल्ला पिता : मोहम्मद सुल्तान और रवि कुमार पिता : संजय महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गए. साथ ही मोहम्मद हुसैन पिता : शाहबाज और कमरुल होदा पिता : मटन मियां तथा कामेश्वर कुमार भी करंट से झुलस गए.

गम में बदली त्योहार की खुशियां

अचानक हुई इस घटना से त्योहार की खुशियां गम में बदल गई. हादसे में मोहम्मद नियामत की मौत से उसके परिजन जार-जार रो रहे थे. वहीं छवनिया पगार गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. जुलूस के शोर-शराबे की जगह चीख, सिसकियां और क्रंदन ने ले ली.

विधायक ने ली घायलों की सुध

घटना की जानकारी मिलते ही बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद सदर अस्पताल पहुंची और झुलसे लोगों को इलाज के लिए हर सुविधा मुहैया कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बिजली का 11 हजार वोल्ट का तार नीचे झूल रहा था, जिसकी जद में ट्रैक्टर आया और ये दुखद घटना घटी. इस बारे में विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि इस घटना की जांच कराई जाएगी.

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि सिरमा गांव के टोला पगार मोड़ के पास 11 हजार वोल्ट बिजली का तार बिल्कुल ही जर्जर अवस्था में है. जमीन से 11 हजार बिजली तार की ऊंचाई महज 12 से 15 फीट है. बिजली का तार बिलकुल नीचे आ गया है. इसकी शिकायत एक माह पूर्व ग्रामीणों ने विभाग से की थी. परंतु बिजली विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई. ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस निकालने से एक सप्ताह पूर्व भी ग्रामीणों ने स्थानीय बिजली मिस्त्री से तार को ऊपर करने का आग्रह किया था, परंतु तार दुरुस्त नहीं किया गया.

पीड़ित परिवार को मिलेगा पांच लाख का मुआवजा

घटना के बाद मौके पर पहुंचे बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जीतेंद्र कुमार पांडेय ने कहा के मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए का मुआवजा और पारिवारिक हित लाभ के तहत भी मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन और प्रधानमंत्री आवास भी दिया जाएगा.

‘शुभम संदेश’ ने उठाया था झूलते तार का मामला

‘शुभम संदेश’ ने माहभर पहले ही पूरे राज्यभर में मौत के झूलते तार का मामला प्रमुखता से उठाया था. उसमें हजारीबाग शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जर्जर बिजली के तार के मामले में विभाग के इंजीनियर से भी बात की थी. लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और रविवार को बड़कागांव में बड़ी घटना घट गई. इससे पहले भी कोर्रा, चौपारण और सिंदूर में करंट से माहभर पहले तीन लोगों की मौत हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें– साउथ">https://lagatar.in/south-african-cricketer-david-millers-close-friend-dies-emotional-note-written-for-the-girl-from-ranchi/">साउथ

अफ्रीका के क्रिकेटर डेविड मिलर की करीबी का निधन, रांची से बच्ची के लिए लिखा इमोशनल नोट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही