Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को गन्न उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की. बैठक में सीएम ने बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर शुरू करने और नई चीनी मिलों के स्थापना को लेकर लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए.
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में गन्ना उद्योगों के विकास की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनर्जीवन ओर नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए तेजी से काम किया जाए. बैठक में विशेष रूप से पश्चिम और पूर्वी चंपारण को देश के प्रमुख गन्ना उत्पादन क्षेत्रों के रूप में विकसित करने की रणनीति पर चर्चा हुई. इन क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियां फिर से शुरू करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं, जहां चीनी मिलें बंद है.
बैठक में गन्न उद्योग विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह ने प्रजेंटेशन के माध्यम से विभाग की विभिन्न योजनाओं, राज्य की चीनी मिलों की वर्तमान स्थिति, गन्ना उत्पादन और बिहार गन्ना प्रोत्साहन नीति-2026 की जानकारी दी. इसके साथ ही राज्य की 9 बंद चीनी मिलों को फिर से शुरू करने और 25 नई चीनी मिलों की स्थापना की योजना से भी सीएम को अवगत कराया.
सीएम ने राज्य में बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनर्जीवन की दिशा में तेजी से काम करने पर जोर दी. उन्होंने बंद पड़ी चीनी चीनी उद्योगों को पुनर्जीवन और नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए प्राइवेट निवेश की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए निवेशकों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने और प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश भी दिए.
मुख्यमंत्री ने राज्य में गन्ना उत्पदा बढ़ाने और चीनी उद्योग को सशक्त बनाने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. सीएम ने अधिकारियों को योजनाओं को निर्धारित समय सीमा पर धरातल पर उतारने का निर्देश दिया.
बैठक में गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयु्क्त मिहिर कुमार सिंह, सीएम के सचिव लोकेश कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment