Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कटकमसांडी में जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच बांटे गए कपड़े

Hazaribagh : केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन के संचालक एवं पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय के पौत्र आशीष सहाय के सौजन्य से मंगलवार को कटकमसांडी की डांड़ पिचरी पंचायत में असहाय और जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच वस्त्रों का वितरण किया. ग्रामीणों ने आशीष सहाय से मांग करते हुए कहा कि पंचायत में बड़ा स्कूल भवन निर्माण कराएं ताकि सभी बच्चे बेहतर ढंग से शिक्षा ग्रहण कर सकें. साथ ही पानी, बिजली और स्वास्थ्य केंद्र की हालत बदहाल है. वहीं नया स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण एवं लाल कार्ड, वृद्धा पेंशन दिलाने और सिलाई सेंटर खोलने की भी मांग की गई. इसे भी पढ़ें :गुलाम">https://lagatar.in/ghulam-nabi-azad-said-pm-modi-always-behaved-like-a-politician-never-did-politics-of-revenge/">गुलाम

नबी आजाद ने कहा, पीएम मोदी ने हमेशा राजनेता के जैसा व्यवहार किया, बदले की राजनीति कभी नहीं की

आशीष सहाय 3 सालों से जरूरतमंदों की कर रहे मदद

संस्था के संचालक सह समाजसेवी आशीष सहाय पिछले तीन वर्षों से जरूरतमंद जनता को आर्थिक रूप से सहयोग करते रहे हैं. वह हुरहुरू, बड़ा अखाड़ा और रोला पंचायत में नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना कर महिलाओं एवं युवतियों को मुफ्त में सिलाई का प्रशिक्षण करा कर रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं. वहीं मीनू सहाय डायबिटीज शिविर लगाकर मधुमेह के मरीजों को शुगर जांच मशीन का वितरण कर मदद की है. इसके साथ ही कपड़ा, कच्चा अनाज, कंबल और स्कूली बच्चों को बैग, बोतल व अन्य सामग्रियां उपलब्ध कराई है.

अब तक 5 हजार शुगर जांच मशीन बांटे गये

उन्होंने रोला पंचायत के ग्रामीणों को बोरिंग करा कर चापानल का शुद्ध पानी भी उपलब्ध कराया. पूर्व सीएम केबी सहाय की जयंती के उपलक्ष्य में आशीष सहाय के सौजन्य से करीब 600 सौ शुगर जांच मशीन का वितरण किया गया. अब तक वह 5000 पांच हजार शुगर जांच मशीन बांट चुके हैं. आशीष सहाय ने कहा कि इसी प्रकार की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-overthrow-the-government-which-silences-the-voice-of-farmers-labourers-in-parliament-jaleshwar/">धनबाद

: संसद में किसानों-मजदूरों की आवाज बंद करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकें- जलेश्वर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही