Search

 
 
 

सीएम ने की घोषणा: दुर्गा पूजा के पहले आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को मिलेगा 10 माह का बकाया मानदेय

 
Ranchi: आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अभिनंदन और आभार प्रकट किया. पूरे ढ़ोल-नगाड़े के साथ ये मुख्यमंत्री आवास परिसर पहुंची. खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी. इस दौरान महिला बाल विकास मंत्री जोबा मांझी और विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी मौजूद थे. भीड़ और सेविकाओं-सहायिकाओं की खुशी देखकर गदगद सीएम हेमंत सोरेन भी खुद को रोक नहीं पाये. माइक लेकर मंच पर चढ़ गए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार के पहले दो साल कोरोना वायरस में हम सभी घरों में दुबके रहे. मगर हमारी सरकार उस समय भी काम कर रही थी. उस वक्त भी सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मुफ्त में लोगों को खाना खिलाने का काम किया था. अपना सहयोग राज्य सरकार को दिया था. हमने कोरोना काल में यह देखा कि आपलोग किस तरह से लोगों की सेवा कर रहे थे. इसे पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-approval-given-for-inclusion-of-trf-in-tata-steel-and-change-in-board/">जमशेदपुर

: TRF को TATA STEEL में शामिल करने व बोर्ड में परिवर्तन की दी गई स्वीकृति
हेमंत ने कहा, चाहे वह पुलिस कर्मी हों या आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं. सरकारी सेवक भी इसमें तन-मन से जुटे रहे. हम सभी की परेशानियों को समझ रहे थे. पीड़ा को समझ रहे थे. यही कारण रहा कि हम कोरोना के बाद हर किसी के एक-एक समस्या को सुलझाने का काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं के वेतन में वृद्धि के साथ-साथ उनकी नौकरियां सुरक्षित करने का काम किया. मुख्यमंत्री ने सेविका-सहायिकाओं की मांग पर घोषणा किया कि दुर्गा पूजा से पहले यह 10 महीने का मानदेय दे दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने मौजूदा राजनीतिक हालात को भी सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं के समक्ष रखा. उन्होंने कहा कि कई लोग हमारी सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं. हमारी सरकार पर संकट पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. मगर हम डरने वाले नहीं हैं. इसका डटकर मुकाबला करेंगे. राज्य के सभी लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास करेंगे. आने वाले समय में राज्य के किसी भी व्यक्ति को सड़क पर आंदोलन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-23-sept-2022-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।23 SEP।।राज्यपाल ने बताया,क्यों नहीं खुल रहा लिफाफा।।RIMS की व्यवस्था सुधारें मंत्री।।रघुवर के दावे में कितना दम।।घूसखोर CGM चढ़ा CBI के हत्थे।।PFI का केरल बंद,हिंसा।।नीतीश पर शाह का कटाक्ष।।अंबानी-अडानी में पोचिंग एग्रीमेंट।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
इससे पूर्व झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका कर्मचारी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले एक जुलूस मोरहाबादी मैदान से निकलकर मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचा. उन्होंने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया और उनका आभार प्रकट किया. मुख्यमंत्री निवास परिसर में इन महिलाओं ने जमकर नृत्य किया. एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही