Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोहराई पर्व पर ननीहाल पहुंचे सीएम, गुड़ पीठा खाकर बचपन की यादें की ताजा

Advertisement
Advertisement
[caption id="attachment_182056" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/cm-hemant-soren-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> छिलका पीठा खाते सीएम.[/caption] Chandil : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को सोहराय पर्व मनाने चांडिल के धातकीडीह स्थित ननीहाल पहुंचे. इस दौरान धातकीडीह में ग्रामीणों ने आदिवासी रीति रिवाज के साथ ढोल मांदर की थाप पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करीब एक घंटे अपने ननीहाल में ठहरे. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी मां रुपी सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्य शामिल थे. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम लोग सह परिवार सोहराय पर्व मनाने मामाघर पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि यहां की समस्याओं से पूरी तरह से वाकिफ हूं. बहुत जल्द इस पर विस्तृत रूप से समीक्षा कर समस्या का समाधान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ननीहाल मेरे लिए बहुत बड़ी सौगात है. यहां आकर अपने बचपन की यादों को ताजा करने की कोशिश की. वहीं सीएम हेमंत सोरेन अपने ननीहाल में गुड़ पीठा व छिलका पीठा खाकर सोहराय पर्व की यादों को ताजा किया. इस दौरान सोहराय पर्व पर सीएम के ननीहाल की तरफ से उनका पैर धुलाया गया व नये वस्त्र के रुप मे आदिवासी पोशाक भेंट की गई. [caption id="attachment_182059" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/cm-hemant-soren-3-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> सोहराय पर सीएम को नए वस्त्र भेंट किए गए.[/caption]

सुवर्णरेखा विभाग के अधिकारियों के साथ भी सीएम ने की चर्चा

इसके पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से चांडिल अनुमंडल कार्यालय स्थित अस्थाई हेलीपैड पर उतर कर सड़क मार्ग से चांडिल डैम आइबी पहुंचे. जहां उन्होंने झामुमो कार्यकर्ताओं से मिलकर सोहराय पर्व की शुभकामनाएं दी. इस दौरान ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो व झामुमो के केन्द्रीय सदस्य पप्पु बर्मा ने सीएम हेमंत सोरेन को पौधा व प्रतीक चिन्ह भेंट किया. इस मौके पर सुवर्णरेखा विभाग के अधिकारियों के साथ सीएम ने कई मुद्दो पर चर्चा की. इस अवसर पर उपायुक्त अरवा राजकमल, एसपी आंनद प्रकाश,, सीएम के मामा गुरुचरण किस्कु, चारुचांद किस्कु, विधायक सबिता महतो, झामुमो के केन्द्रीय सदस्य पप्पु बर्मा, ओम प्रकाश लायक, तरुण दे, सुखराम हेम्ब्रम, महेन्द्र महतो, सुधीर किस्कु, सुदामा हेम्ब्रम, नीतेश बर्मा, राहुल बर्मा समेत जिला के तमाम वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. [caption id="attachment_182058" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/cm-hemant-soren-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> अपने मामा व ननिहाल के अन्य रिश्तेदारों के साथ सीएम.[/caption] [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही