Search

 
 
 

अरविंद केजरीवाल को आज गिरफ्तार कर सकती है ईडी! सोसायटी के मेन गेट पर बढ़ायी गयी सुरक्षा

 
NewDelhi : दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री को इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) गिरफ्तार कर सकती है. यह दावा खुद आम आदमी पार्टी के मंत्रियों ने किया है. जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री और AAP पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की सोसायटी के मुख्य द्वार पर सुरक्षा बढ़ा दी है. मुख्यमंत्री आवास जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है. मुख्यमंत्री आवास के स्टाफ को भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है. केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका के बीच AAP मुख्यालय के बाहर सुबह से ही नेता और कार्यकर्ता जुटने लगे हैं. जैस्मीन शाह दफ्तर पहुंच गये हैं. कहा जा रहा है कि अगर ईडी सीएम केजरीवाल के आवास पर पंहुचती है तो पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

शराब शरीर और आत्मा का नाश करती, लेकिन इसने तो केजरीवाल की आत्मा का भी नाश किया

केजरीवाल के ईडी के समक्ष पेश न होने पर भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि शराब शरीर और आत्मा का नाश करती है. लेकिन इस शराब ने तो अरविंद केजरीवाल की आत्मा का भी नाश किया है. आज सुबह से चोरों की बारात शोर मचा रही है. जब चोरी की थी तो क्या उस समय ध्यान नहीं आया था?... जांच एजेंसी क्या आपको बताकर गिरफ्तार करेगी?.. अरविंद केजरीवाल यदि आप खुद के कट्टर ईमानदार होने का दावा करते हैं तो जाइये जांच एजेंसी के सामने साक्ष्य रखिए.

केजरीवाल ने ईडी के समन को अवैध करार दिया

बता दें कि इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर 3 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन वो ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे. उन्होंने ईडी के समन पर अपना जवाब भेजा था. आम आदमी पार्टी (AAP) के अनुसार, केजरीवाल ने ईडी के समन को अवैध करार दिया था. उन्होंने अपने जवाब में लिखा था कि ईडी की जांच में सहयोग करने को तैयार हूं, लेकिन एजेंसी का नोटिस अवैध है. उनका इरादा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना है. वे उन्हें चुनाव प्रचार से रोकना चाहते हैं.

पिछले दो समन पर भी सीएम नहीं हुए थे पेश

सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने अब तक तीन बार समन जारी कर पूछताछ के लिे बुलाया. पहला समन दो नवंबर, दूसरा 21 दिसंबर और तीसरा 3 जनवरी को जारी किया था. लेकिन वो किसी भी समन में ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे. उन्होंने हर बार समन को गैर कानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया. उन्होंने अपने में लिखा था कि अपना जीवन पारदर्शिता और ईमानदारी से गुजारा है और उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. उन्होंने कहा था कि वह किसी भी कानूनी समन को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही