Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CM ने मांगा तमिल को हिंदी जैसा समान अधिकार, PM बोले- तमिल भाषा ग्लोबल

Advertisement
Advertisement
Channai :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को तमिलनाडु को कई बड़ी सौगातें दी. मोदी ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में 31,000 करोड़ के कुल 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने मंच से कहा कि हम यहां तमिलनाडु विकास यात्रा के एक और शानदार क्षेत्र का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए हैं, तो वहीं सीएम एमके स्टालिन ने द्राविड़िन मॉडल से तमिलनाडु के विकास का जिक्र किया. कहा कि हमारी भाषा तमिल को भी हिंदी की तरह समान अधिकार मिले. औपचारिक भाषा की मान्यता मिले. हम पर हिंदी न थोपी जाए.

बैंगलोर-चेन्नई एक्सप्रेस वे का शिलान्यास

इससे पहले प्रधानमंत्री कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया. पीएम ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से बैंगलोर-चेन्नई एक्सप्रेस वे समेत कई मेगा प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करते हुए तमिलनाडु के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही. पीएम ने 116 करोड़ रूपए से निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी के तहत चेन्नई लाइट हाउस प्रोजेक्ट निर्मित 1152 मकानों का भी उद्घाटन किया. वहीं 2,960 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पांच परियोजनाओं का उद्घाटन किया.

तमिलनाडु की जनता, संस्कृति और भाषा बेजोड़

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जनता, संस्कृति और भाषा बेजोड़ है. यह ग्लोबल भाषा है. यहां आने का अनुभव हमेशा ही शानदार रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार तमिल भाषा और संस्कृति को अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. इस साल जनवरी में चेन्नई में केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान के नए परिसर का उद्घाटन किया गया. नया परिसर पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित है.

हम पर हिंदी न थोपी जाए : स्टालिन

सीएम स्टालिन ने कहा कि हम दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे, लेकिन अपने अधिकारों के लिए आवाज भी उठाएंगे. हमारी भाषा तमिल को भी हिंदी की तरह समान अधिकार मिले, औपचारिक भाषा की मान्यता मिले. हम पर हिंदी न थोपी जाए. नीट को खत्म किया जाए. एमके स्टालिन ने ये भी कहा कि हम नीट परीक्षा का विरोध कर रहे हैं और हमने विधानसभा में एक विधेयक भी पारित किया है. हम पीएम से तमिलनाडु को नीट परीक्षा से छूट देने की अपील करते हैं.

डीएमके की सरकार बनने के बाद मोदी का पहला दौरा

तमिलनाडु के गवर्नर आरएन रवि प्रधानमंत्री का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे थे. डीएमके नेता और तमिलनाडु के मंत्री दुराइमुरुगन व के पोनमुदी भी इस मौके पर मौजूद थे. इसके अलावा राज्य में फिशरीज मिनिस्टर एल मुरुगन के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एडापड्डी के पलनिस्वामी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की. डीएमके सरकार के सत्ता में आने के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी का पहला तमिलनाडु दौरा था. इसे भी पढ़ें – दीपक">https://lagatar.in/ajay-verma-who-viewed-jmms-social-media-got-notice-in-deepak-prakashs-photo-viral-case/">दीपक

प्रकाश का फोटो वायरल मामले में JMM का सोशल मीडिया देखने वाले अजय वर्मा को मिला नोटिस
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही