Search

 
 
 

सीएम ने पूछा- क्यों बढ़ा अपराध, राजस्थान रोजगार की गारंटी देनेवाला पहला राज्य, …और रिम्स में ऐसे हुआ था बवाल, 4 बच्चियां डूबी, मुआवजे का ऐलान समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश

 
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य की विधि व्यवस्था और बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को लेकर शुक्रवार को वरीय पुलिस अफसरों के साथ बैठक की. इस बैठक में डीजीपी अजय कुमार सिंह समेत सूबे के सभी पुलिस अफसरों को तलब किया गया. बैठक में सीएम ने राज्य के पुलिस अफसरों को कड़ी हिदायत दी है. उन्होंने उनसे कार्यशैली में तुरंत सुधार लाने की हिदायत दी है. कहा है कि बिना किसी दबाव में आए विधि व्यवस्था दुरुस्त करें और बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर तुरंत लगाम लगाएं. राजस्थान देश में कानून बनाकर रोजगार एवं पेंशन की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है. इससे अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष में 125 दिवस की रोजगार की गारंटी मिलेगी. वहीं वृद्ध, विशेष योग्यजन, विधवा एवं एकल महिला को प्रतिमाह न्यूनतम एक हजार रुपए पेंशन मिलेगी और इसमें प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत की वृद्धि होगी. राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस 2020 बैच के छात्र समर सिंह, अर्पित और राणा प्रियांशु राज को आंकोलॉजी विभाग के पास 2021 बैच की छात्राओं का जन्मदिन मनाना नागवार गुजरा. तीनों ने वहां पहुंच कर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की और सिगरेट का धुआं उनके मुंह पर छोड़ा. इसके बाद घटना की जानकारी कैंपस में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते देर रात करीब 500 से ज्यादा छात्र एकजुट हो गए. ऐसा करने वाले तीनों छात्रों के साथ हॉस्टल में मारपीट हुई. पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सरजा गांव में सरकारी स्कूल की 4 छात्राओं की आहर में डूबने से मौत हो गई. डूबने वाली सभी छात्राएं 8 से 10 साल के बीच की थीं. सभी शवों को आहर से बाहर निकाल लिया गया. पुलिस स्कूल प्रबंधन और बच्चियों के परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना गुरुवार शाम की है. उधर, पलामू डीसी ए. दोड्डे ने मृत बच्चियों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए मुआवजे का एलान किया है.   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/2-48.jpg"

alt="" width="1026" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/1-49.jpg"

alt="" width="1026" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/3-44.jpg"

alt="" width="1026" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/4-39.jpg"

alt="" width="1026" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/6-36.jpg"

alt="" width="1026" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/8-44.jpg"

alt="" width="1600" height="1241" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही