Search

 
 
 

रांची : सीएम जवाब के लिए घर बुलाते हैं और पार्टी के नेता दे रहे ईडी को धमकी : भाजपा

 

झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर भाजपा ने किया पलटवार

Ranchi : झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है. बीजेपी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि एक तरफ सीएम 8 नोटिस के बाद ईडी को पूछताछ के लिए अपने पास बुलाते हैं. वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ईडी को धमकी दे रहे हैं. ऐसे में तो मुख्यमंत्री को कैबिनेट से यह भी निर्णय कर लेना चाहिए कि राज्य के किसी व्यक्ति को पूछताछ के लिए अधिकारी अपने ऑफिस में नहीं बुलाएं. अधिकारी पूछताछ के लिए घर जाएं. झामुमो के बयान से साफ झलक रहा है कि मुख्यमंत्री के पास ईडी के सवालों का जवाब नहीं है.

जनता को दिग्भ्रमित करने में जुटा है झामुमो

प्रदीप वर्मा ने कहा कि ईडी ने बार-बार बताया है कि आखिर मुख्यमंत्री को वह क्यों बुला रही है, बावजूद इसके झामुमो जनता को दिग्भ्रमित करने में जुटा है. झामुमो बौखलाहट में है. झामुमो को बताना चाहिए कि उनका सहयोगी दल कांग्रेस सत्ता में रहकर राजद सुप्रीमो पर किस राजनीतिक विद्वेष से कार्रवाई करवाती थी. लालू यादव पर सीबीआई की कार्रवाई राजनीतिक थी या कानूनी प्रक्रिया. छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश के चुनाव परिणाम झामुमो को डराने लगे हैं.

इंटरव्यू के लिए तो नहीं बुला रही ईडी

वर्मा ने कहा कि कौन सी ऐसी पूछताछ होती है, जिसमें पहले से प्रश्न बता दिए जाते हैं. कोई इंटरव्यू लेने के लिए ईडी थोड़े बुला रही है. उसके पास जमीन की लूट के साक्ष्य होंगे. पकड़े गए लोगों से कुछ कागजात मिले होंगे. झामुमो नेता के धमकी भरे बयानों से स्पष्ट हो रहा है कि ये ईडी के अधिकारियों के साथ पश्चिम बंगाल में हुए वारदात से भी ज्यादा भयावह स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश की जा रही है. इसे भी पढ़ें : FIH">https://lagatar.in/fih-hockey-japan-enters-semi-finals-by-defeating-chile-2-0/">FIH

HOCKEY : जापान ने चिली को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही