Search

9-10 जून को पंचायत सचिव अभ्यर्थियों को सीएम दे सकते हैं नियुक्ति पत्र

Ranchi : लंबे इंतजार के बाद लगता है कि पंचायत सचिव के चयनित अभ्यर्थियां को नियुक्ति पत्र मिल जाएगा. बहुत जल्द पंचायत सचिव भी सरकारी कर्मी के रूप में जाने जाएंगे. पहले यह तय हुआ था कि 24 मई को सीएम इन्हें नियुक्ति पत्र देंगे. मगर राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए 24 मई को यह संभव प्रतीत नहीं हो रहा है. सीएम सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार, अब 9 या 10 जून को सीएम इन्हें नियुक्ति पत्र सौंप सकते हैं. पंचायत सचिव के लिए 1633 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं. मगर अब तक इन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिल सका है. इसको लेकर अभ्यर्थी परेशान- हैरान हैं. अब लगता है कि इनका इंतजार समाप्त हो जाएगा और जून में इन्हें नियुक्ति पत्र मिल जाएगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे रांची आ रही हैं. वहीं विभागीय सचिव के छुट्टी पर रहने के कारण 24 मई को अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम नहीं हो सकेगा. विभागीय सचिव राजीव अरुण एक्का 6 जून को छुट्टी से लौटेंगे. उसके बाद 9 या 10 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने हाथों से नियुक्ति पत्र रांची में दे सकते हैं. इसे भी पढ़ें – बैंकों">https://lagatar.in/there-was-no-rush-in-banks-only-8-10-customers-came-to-exchange-2000-notes/">बैंकों

में नहीं उमड़ी भीड़, 8-10 उपभोक्ता ही 2000 के नोट बदलने आए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp