Ranchi : इंडी गठबंधन के घटक दलों के नेता लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर जुटे. इस दौरान चुनाव के परिणामों से पहले की रणनीति पर चर्चा हुई. बैठक में झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हुईं. झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य भी बैठक में शामिल हुए. सीएंम चंपाई सोरेन ने कहा कि लोकसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन झारखंड की सभी14 सीटों पर जीत दर्ज करेगी. वहीं इंडिया ब्लॉक पूरे देश में 295 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहा है.
इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल हुए सीएम चंपाई व कल्पना सोरेन, कहा, झारखंड की 14 सीटों पर चुनाव जीतेंगे
Last Updated: Jun 01, 2024 12:00 AM (IST)