Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची लौटे सीएम चंपाई और कल्पना सोरेन, कहा, एक्जिट पोल फर्जी, झारखंड में 10 प्लस सीट जीतेंगे

कल्पना ने कहा : चार जून का इंतजार करें, एक्जिट पोल के चक्कर में न पड़ें Ranchi : दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना मुर्मू सोरेन और सुप्रियो भट्टाचार्य आज देर शाम रांची लौट आये.. रांची एयर पोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एक्जिट पोल फर्जी है. हम इंडिया गठबंधन वाले 295 प्लस सीट लाने जा रहे हैं. दिल्ली में अगली सरकार इंडिया गठबंधन की बनने जा रही है.

गांडेय विस सीट हम रिकार्ड मतों से जीतने जा रहे हैं

उन्होंने कहा कि झारखंड में हम 10 प्लस सीट जीतने जा रहे हैं. गांडेय विस सीट हम रिकार्ड मतों से जीतने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि चार जून के बाद गठबंधन दलों की बैठक दिल्ली में होगी, जिसमें आगे का निर्णय लिया जाएगा. कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि एग्जिट पोल के चक्कर में न पड़ें, चकरा जायेंगे. चार जून का इंतजार करें.   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही