Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CM चंपाई ने की मैराथन बैठक, कहा- हेमंत मुद्दे और सरकार के कार्यों के लेकर जाएंगे चुनाव में

Advertisement
Advertisement
Ranchi: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के जमीन मामले में फंसने और जेल जाने के बाद बदले राजनीतिक हालात और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी की छह घंटे तक मैराथन बैठक हुई. पहली बार इस बैठक में झामुमो प्रमुख शिबू सोौरेन और कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन शामिल नहीं हुए. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने की. कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस बैठक में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि हमारे प्रिय नेता हेमंत सोरेन को साजिश के तहत फंसाने और सरकार के चार के कार्यकाल के कार्यो को लेकर हमें चुनाव में जाना है. हमारे नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि वह इन दोनों मुद्दों को भली-भांति जनता के बीच लेकर जाएं और बताएं. उन्होंने झामुमो कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया है. इसे पढ़ें- रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-angered-by-calling-sikh-sp-khalistani-sikhs-took-out-a-protest-march/">रामगढ़

: सिख एसपी को खालिस्तानी कहने से नाराज सिखों ने निकाला विरोध मार्च

कल्याणकारी योजनओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी कार्यकर्ताओं पर: चंपाई

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है. सरकार की उपलब्धियों का व्यापक पैमाने पर प्रचार-प्रसार होगा. पार्टी ने सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य तय किया है. इसके लिए व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा. जल्द ही सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाएगा. अनुमान के मुताबिक, मार्च के पहले सप्ताह तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

हेमंत की रिहाई तक पार्टी का संघर्ष जारी रखने का निर्णय

बैठक में कहा गया कि हमारे नेता सीएम हेमंत सोरेन की रिहाई तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा. फिलहाल न्याय यात्रा और उपवास कार्यक्रमों का आयोजन हर स्तर पर चल रहा है. बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ-साथ राज्य सरकार में झामुमो कोटे के मंत्री उपस्थित थे.

न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष- मिथिलेश ठाकुर

झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि सभी 14 सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर हम आगे बढ़ेंगे. झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न्याय मिलने तक सड़क पर पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा. हेमंत सोरेन को विधानसभा के बजट सत्र में शामिल नहीं होने संबंधी पीएमएलए कोर्ट के निर्णय पर कहा कि पूर्व में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों को लेकर कई बार सकारात्मक फैसला आ चुका है. किन परिस्थितियों और कारणों की वजह से हेमंत सोरेन को बजट सत्र में शामिल नहीं होने की इजाजत कोर्ट ने दी है, उस पर टिप्पणी करना सही नहीं होगा. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/morning-news-diary-22-feb-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।22 FEB।।125 यूनिट फ्री बिजली का रास्ता साफ।।JBVNL को ED का नोटिस, हड़कंप।।हेमंत बजट सत्र में नहीं हो पाएंगे शामिल।।स्कूल टाइमिंग पर बिहार विस में हंगामा।।नफरत का रास्ता छोड़े कांग्रेस-पीएम मोदी।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

झामुमो की चल रही है आंधी- सरफराज

बैठक से बाहर निकलने के बाद गांडेय के पूर्व विधायक सरफराज अहमद ने कहा कि राज्य में झामुमो की आंधी चल रही है. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और बीजेपी के षड्यंत्रों के खिलाफ चल रहा आंदोलन गली-मोहल्ले तक पहुंचेगा. 2019 के लोकसभा चुनाव में हमारा प्रदर्शन बेहतर भले नहीं रहा, लेकिन इस बार नया स्टार प्रचारक होगा. हमारे बेहतरीन स्टार प्रचारक पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल में हैं, लेकिन पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी. सरकार उसी मजबूती के साथ चलेगी जो पिछले चार सालों से चल रही है. हेमंत सोरेन के अधूरे काम को पूरा किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही