Search

एक्शन में सीएम चंपाई, राज्य सेवा के सात अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की दी स्वीकृति

तीन अफसर रवींद्र कुमार सिंह, रविशंकर और मुकुंद दास हो चुके हैं रिटायर

Ranchi : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने की स्वीकृति दे दी है. इनमें तीन अधिकारी रवींद्र कुमार सिंह, रविशंकर और मुकुंद दास रिटायर हो चुके हैं. इन अफसरों के खिलाफ रिटायर आइएएस अधिकारी कमल जॉन लकड़ा को जांच संचालन पदाधिकारी बनाया गया है.

क्या है मामला

इन सात अफसरों पर उनके पदस्थापन काल में अलग-अलग मामलों पर गड़बड़ी करने के आरोप हैं. जिन जगहों में ये अफसर पदस्थापित थे, उन जिलों के डीसी ने प्रपत्र क गठित कर सरकार को रिपोर्ट भेजी थी, जिसकी प्रथम दृष्टया जांच में आरोप प्रमाणित पाये गये. इसके बाद पूरे मामले को सीएम के पास भेजा गया था. सीएम की स्वीकृति के बाद कार्मिक विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है.

इन अफसरों पर चलेगी विभागीय कार्यवाही

रवींद्र कुमार सिंह( रिटायर) तत्कालीन भू-अर्जन पदाधिकारी चतरा, जयदीप तिग्गा तत्कालीन जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम, पश्चिम सिंहभूम, रविशंकर(रिटायर) तत्कालीन संयुक्त सचिव, मुकुंद दास (रिटायर) बीडीओ गुमला, जितेंद्र कुमार देव, तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़, संदीप बक्शी, लखी राम बास्के, तत्कालीन विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी मानगो. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-team-reached-jharkhand-ministry-with-minister-alamgirs-osd-sanjeev-lal/">BREAKING

: मंत्री आलमगीर के ओएसडी संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ईडी की टीम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp