Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिस प्रोजेक्ट को हेमंत सरकार ने दी थी मंजूरी, उसका सीएम चंपाई ने रखी आधारशिला

Advertisement
Advertisement

प्रोजेक्ट से 95 गांवों के 25 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ

Ranchi : पलामू की जिस सोन कोयल औरंगा पाइपलाइन प्रोजेक्ट को हेमंत कैबिनेट ने मंजूरी दी थी, शनिवार को उस प्रोजेक्ट की आधारशिला सीएम चंपाई सोरेन ने रखी. इस पाइपलाइन प्रोजेक्ट की घोषणा 2019 में विधानसभा चुनाव के दौरान की गई थी. इसके बाद तमाम अड़चनों को दूर करते हुए 2023 में हेमंत कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दी थी. इस परियोजना की लागत 456 करोड़ है. इस प्रोजेक्ट से 95 गांवों के 25 हजार परिवारों को लाभ मिलेगा. पाइप लाइन प्रोजेक्ट के पूरा होने पर चैनपुर, मेदिनीनगर, सतबरवा, लेस्लीगंज, छतरपुर, हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगंज, बिश्रामपुर, पड़वा, नावाबाजार के इलाकों को फायदा होगा.

किस नदी से किस जलाशय में आएगा पानी

  • औरंगा नदी से मलय, पोस्तिया नाला, पनघटवा, कचहड़वा टांड़, कुन्देलवा, वाहेरधवा नाला समेत अन्य छोटे-बड़े जलाशय में पानी आएगा. 
  • उतरी कोयल पाइपलाइन से रानीताल, टेमराई, बुटनडूबा और रास्ते में आने वाले सभी जलाशयों में पानी आएगा. 
  • सोन नदी से बतरे, धनकई, ताली, सुखनदिया, करमा काला एवं अन्य छोटे-बड़े जलाशय में पानी आएगा. 
  • उत्तरी कोयल से 4.498 एमसीएम पानी लिया जाएगा. 
  • औरंगा नदी से 19.429 एमसीएम पानी लिया जाएगा. 
  • सोन नदी से 7.470 एमसीएम पानी लिया जाएगा. 
  • पलामू की 14 हजार हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई की सुविधा मिलेगी. 
  • जुलाई से अक्टूबर तक लिफ्ट किया जाएगा पानी.
इसे भी पढ़ें : हल्का">https://lagatar.in/ed-team-took-light-worker-bhanu-pratap-to-8-5-acres-of-land-in-bariatu/">हल्का

कर्मी भानू प्रताप को बरियातू स्थित 8.5 एकड़ जमीन पर लेकर पहुंची ईडी की टीम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही