Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह में बोले सीएम चंपाई, मई तक 9 लाख परिवारों को देंगे अबुआ आवास

Advertisement
Advertisement
  • सीएम ने गिरिडीह में 3 जिलों के लाभुकों के बीच अबुआ आवास की स्वीकृति पत्र का वितरण किया
  • गिरिडीह, बोकारो और धनबाद के 35 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को मिलेगा अबुआ आवास
Giridih: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गिरिडीह में अबुआ आवास योजना के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया. इस मौके पर सीएम ने कहा कि गिरिडीह, बोकारो और धनबाद जिले के 35 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को अबुआ आवास योजना का लाभ मिल रहा है. सीएम ने घोषणा किया कि सरकार अगले तीन महीने में राज्य के 9 लाख परिवारों को अबुआ आवास योजना का लाभ देगी. इसकी तैयारी की जा रही है. कहा कि यह झारखंड वासियों के लिए विडंबना है कि यहां का कोयला देश को रोशन कर रहा है, लेकिन इन जिलों के ग्रामीण क्षेत्र में लोग आज भी कच्चे मकान या झुग्गी-झोपड़ी में रहने के लिए मजबूर हैं. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के सभी वर्ग-समुदाय के बीच जाकर उनकी स्थिति और रहन-सहन को समझने का प्रयास किया है. हमारी हेमंत सोरेन की सोच और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए इन सभी वर्ग-समुदायों के आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने का पूरा प्रयास कर रही है. इसे पढ़ें- 30">https://lagatar.in/when-he-asked-for-one-crore-rupees-in-exchange-rs-30-lakhs-his-friend-planned-murder-advocate-ravi-mishra/">30

लाख के बदले मांग डाला एक करोड़ तो दोस्त ने बनाया अधिवक्ता रवि मिश्रा का मर्डर प्लान

बड़ी संख्या में सरकारी स्कूल बनाये जाएंगे मॉडल स्कूल

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर बेहतर कार्य किए गए हैं. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने का कार्य कर दिखाया है. हमारी सरकार ने झारखंड के सरकारी स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि में तीन गुना तक वृद्धि की है, जबकि भाजपा की सरकार ने राज्य में संचालित 5 हजार प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का काम किया था. हम लोगों की सोच है कि यहां के गरीब, मजदूर, किसान के बच्चे भी बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें. कहा कि आने वाले समय में भी बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में परिवर्तित किया जाएगा.

हर खेत में पानी पहुंचाना लक्ष्य

चंपाई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने हर किसान के खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य के साथ काम करना शुरू किया है. संथाल, कोल्हान और पलामू प्रमंडल के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन के जरिये किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए हमारी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. डैंमों एवं बराजों के माध्यम से सिंचाई के लिए पाइपलाइन बिछाकर खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-20-feb-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।20 FEB।।बैजनाथ जल्द बन सकते हैं मंत्री!।।JSSC पेपर लीकःएक्शन में SIT।।मैच से पहले इंडिया-इंग्लैंड के खिलाड़ियों को धमकी।।बोलीं राबड़ी, ‘आकर पैर पकड़ते हैं नीतीश’।।चंडीगढ़ मेयर चुनावः AAP विजयी घोषित।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

15000 किमी सड़क का निर्माण

सीएम ने कहा कि राज्य में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोड कनेक्टिविटी बढ़ने पर तेजी से काम हो रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में सड़कों का का जाल बिछाने का कार्य किया है. हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को जोड़ने के लिए 15000 किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण का कार्य कर रही है. ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अच्छी सड़कों का होना बहुत जरूरी है. हमारी सरकार सड़क निर्माण का कार्य निरंतर कर रही है और आगे भी करती रहेगी.

सर्वजन पेंशन योजना लाभकारी साबित हुआ

चंपाई ने कहा हमारी सरकार ने झारखंड में सर्वजन पेंशन योजना लागू की. इस योजना के लागू होने से पात्र महिला-पुरुष, विधवा माताएं-बहने और दिव्यांग जनों को सामाजिक सुरक्षा से आच्छादित किया जा सका है. वर्तमान समय में लगभग सभी पात्र लोगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है. सर्वजन पेंशन योजना झारखंड वासियों के लिए लाभकारी योजना बना. अब हमारी सरकार पेंशन की महत्ता को देखते हुए एसटी, एससी समुदाय के महिलाओं सहित सभी समुदाय की महिलाओं को 50 वर्ष के उम्र से ही पेंशन का लाभ देगी. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही