Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम चंपाई सोरेन नहीं गए हजारीबाग, कहा वहां न होते हुए भी, हर पल आपके साथ हूं...

बहुत जल्द आप सभी से मुलाकात होगी, इसी वादे के साथ...

रांचीः हजारीबाग में झामुमो के 45वें स्थापना दिवस पर सीएम चंपाई सोरेन शिरकत नहीं कर पाए. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कुछ अपरिहार्य कारणों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस के इस महत्वपूर्ण मौके पर आपके साथ नहीं हूं, लेकिन वहां न होते हुए भी, हर पल आपके साथ हूं. झारखंड राज्य आंदोलन के समय से ही हजारीबाग झामुमो का एक प्रमुख गढ़ रहा है और आज उस दौर की कई खट्टी-मीठी बातें याद आ रही है. इस माटी और यहां के लोगों ने हमेशा ही हमारी पार्टी को सहयोग एवं समर्थन दिया है. आगे लिखा है कि चुनावों के इस दौर में, आप सभी से अनुरोध है कि हर घर तक हमारी सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं, ताकि जनता भ्रमित ना हो सके. बहुत जल्द आप सभी से मुलाकात होगी, इसी वादे के साथ...

ट्विट के जरिए गिनाई उपलब्धियां

  • पिछले चार वर्षों में हमारी सरकार ने झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों एवं आम लोगों के जीवन स्तर में बदलाव लाने का प्रयास किया है.
  • हमने हर जरूरतमंद परिवार को पेंशन, राशन, कपड़ा तथा अन्य योजनाओं का लाभ दिया है.
  • दो लाख से ज्यादा अबुआ आवास दिए गये हैं और 20 लाख परिवारों को आवास दिए जाने हैं.
  • शिक्षा के क्षेत्र में 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले गए हैं, जबकि सवा तीन सौ स्कूल बन रहे हैं. कई डिग्री कॉलेजों का निर्माण किया जा रहा है."
  • प्रदेश की बेटियों को सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा गया है.
  • छात्रवृत्ति की रकम बढ़ाई गई है तथा आज हमारे राज्य के छात्र विदेशों में पढ़ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-there-was-a-plan-kill-a-worker-bharat-mala-road-construction-company-for-refusing-pay-50-lakh-levy-two-criminals-aman-sahu-gang-arrested/">Exclusive:

50 लाख लेवी देने से आनाकानी करने पर भारत माला सड़क निर्माण कंपनी के कर्मी की हत्या की थी योजना, अमन साहू गैंग के दो अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही