सीएम चंपई सोरेन ने सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया Ranchi : राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त हो गया. इसके बाद स्पीकर राज्यपाल को सदन के बाहर छोड़कर सदन में आये. सरकार के विश्वास मत कार्यवाही के लिए स्पीकर ने स्टीफन मरांडी, सीता सोरेन, निरल पूर्ति और रामचंद्र सिंह उप सभापति मनोनित किया. चंपई सोरेन सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया. सीएम चंपई सोरेन ने सदन में कहा कि 2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी. लेकिन सरकार बनने के बाद से ही बीजेपी सरकार को गिराने और अस्थिर करने की कोशिश शुरू कर दी थी. कहा कि सरकार बनते ही कोरोना महामहारी आ गयी. मगर हेमंत सोरेन ने किसी को भूखे मरने नहीं दिया. राज्य के बाहर पलायन कर रहे मजदूरों को हवाई जहाज से झारखंड लाया. इसके बाद जब कोरोना महामारी खत्म हुई तो सरकार ने बड़े पैमाने पर काम शुरू किया. लेकिन फिर से ये लोग सरकार को गिराने और अस्थिर करने के कोशिश में लग गये. अंतत इन लोगों ने अपनी एजेंसी द्वारा हमरे हेमंत बाबू को जेल भेजा और सरकार गिरा ही दिया. चंपई सोरेन ने कहा कि हम हेमंत सोरेन के सभी काम और योजनाओं का आगे लेकर जायेंगे.
सदन में बोले सीएम चंपई सोरेन, ऊपर वाले के घर देर है, अंधेर नहीं, बीजेपी के लोग इंतजार करें
Last Updated: Feb 05, 2024 12:00 AM (IST)