Ranchi : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रांची के प्रोजेक्ट भवन में 11 जून को सुबह 11 बजे से समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक के प्रथम पाली में विधि व्यवस्था, वारंटों की तामील, अपराध नियंत्रण, वन एवं भू- राजस्व से संबंधित मामले, जो पुलिस गतिविधियों को प्रभावित करती है की समीक्षा की जायेगी. वहीं दूसरी पाली में सीएम ग्रामीण विकास विभाग के अबुआ आवास योजना. वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के साथ-साथ मनरेगा योजना की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा सीएम चंपाई अन्य विभागों के कार्यों की भी समीक्षा करेंगे.
सीएम चंपाई सोरेन 11 जून को प्रोजेक्ट भवन में करेंगे समीक्षा बैठक
Last Updated: Jun 08, 2024 12:00 AM (IST)