Search

 
 
 

सीएम चंपई सोरेन मंगलवार को पहुंचेंगे महगामा, डीसी ने किया स्थल निरीक्षण

 
Godda/Mahagama : झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 5 मार्च मंगलवार को जिला के महगामा अनुमंडल मुख्यालय पहुचेंगे. महगामा के महुवारा में ईसीएल के द्वारा बनाए जाने वाले 300 बेड के अस्पताल का शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा कई अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शनिवार को डीसी जीशान कमर, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, राजमहल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक एएन नायक, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महगामा चंद्रशेखर आजाद के अलावा ईसीएल के पदाधिकारियों के द्वारा अस्पताल निर्माण स्थल कृषि केंद्र महुआरा का निरीक्षण किया. इसके बाद ऊर्जानगर राजमहल हाउस में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान उपायुक्त ने पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसके बाद उपायुक्त ने  सभा स्थल और  हेलीपैड के लिए राजेंद्र स्टेडियम का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने महागामा अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार को निर्देश दिया कि स्टेडियम में साफ-सफाई के साथ ही पंडाल का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाये. निरीक्षण के दौरान महगामा अंचलाधिकारी खगेन महतो, थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह के साथ कांग्रेस के बिपिन बिहारी सिंह, फिरोज अख्तर, जाहिर, प्रवीण मिश्रा, रंजना झा, मंटू भगत, याहिया सिद्दीकी, अभिनव सिंह, डब्लू  सिंह, बुलबुल, कृष कुमार, सांवले हासंदा के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/before-the-ipl-debut-jharkhands-promising-wicketkeeper-batsman-robin-minz-met-with-an-accident-his-bike-was-blown-to-pieces/">IPL

डेब्यू से पहले झारखंड के होनहार विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज का हुआ एक्सीडेंट, बाइक के उड़े परखच्चे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही