Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्री रामनवमी पर CM चंपाई की सोशल मीडिया हैंडलर्स से अपील, भ्रामक खबरें चलाने से बचें

Ranchi : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल से जारी खबर को लेकर अपील की है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से जारी बयान में कहा कि रांची के हिंदपीढ़ी, लेक रोड और मेन रोड के कुछ घरों की छत पर पिछले दिनों ईंट और पत्थर देखे गये थे. इस खबर को सोशल मीडिया में चलाया गया. जिससे सोशल मीडिया पर अफवाहों और चर्चाओं का बाजार गर्म है. एक्स पर एक पोस्ट जारी कर सीएम चंपाई सोरेन ने कहा है कि छत पर ईंट-पत्थर मिलने को लेकर अफवाह न फैलायें. जिन घरों की छत पर ये सामग्री मिली है, उनके मालिक अलग-अलग समुदायों से आते हैं. सीएम ने कहा कि इसे लेकर कुछ मीडिया संस्थान भ्रामक खबर चला रहे हैं, इसे रोका जाना चाहिए. उन्होंने झारखंड पुलिस को ऐसी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ न्यायोचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. https://twitter.com/ChampaiSoren/status/1780469918032396507

इसे भी पढ़ें -कल्पना">https://lagatar.in/kalpana-soren-wished-shri-ram-navami-took-a-dig-at-bjp/">कल्पना

सोरेन ने दी श्रीरामनवमी की शुभकामनाएं, भाजपा पर किया कटाक्ष

रांची पुलिस ने रूटीन चेक में छतों पर ड्रोन से की थी चेकिंग

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल से कुछ सोशल मीडिया हैंडल द्वारा रांची की हिंदपीढ़ी में कुछ घरों की छत पर ईंट, पत्थर आदि होने को लेकर भ्रामक खबरें चलाई जा रही हैं. रांची पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रूटीन चेक के दौरान 10-11 घरों की छतों पर निर्माण सामग्री मिली थी, जिसे हटवा दिया गया है. इनमें से कुछ घर हाल में बने हैं, जबकि कुछ अभी भी निर्माणाधीन हैं. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन घरों के मालिक विभिन्न समुदायों से आते हैं. ऐसी अफवाहों पर ध्यान ना दें.

क्या है मामला

यहां बता दें कि 15 अप्रैल को जिला प्रशासन ने रामनवमी के जुलूस वाले मार्ग की सभी मकानों की छत की ड्रोन से जांच की थी. इस दौरान लेक रोड, हिंदपीढ़ी और मेन रोड में कुछ घरों की छतों पर ईंट और पत्थर देखे गये थे. जिला प्रशासन द्वारा इसे तत्काल हटाने का आदेश दिया गया. इसे भी पढ़ें -बिहार">https://lagatar.in/independents-will-spoil-the-game-of-big-people-in-bihar-know-on-which-seats-nda-and-indi-alliance-will-compete/">बिहार

में निर्दलीय बिगाड़ेंगे बड़े-बड़ों का खेल, जानें किन सीटों पर NDA और इंडी गठबंधन को देंगे टक्कर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही