Search

इंफोसिस के नए CEO-डिजाइनेट को CM की बधाई, झारखंड के साथ नई साझेदारी की जताई उम्मीद

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इंफोसिस के CEO-डिजाइनेट बनाए जाने पर अशिष कुमार दाश को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह उनकी दूरदर्शी सोच, नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता और कंपनी के लिए किए गए योगदान का सम्मान है.
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के दौरान अशिष कुमार दाश से मुलाकात का अवसर मिला था. उस दौरान झारखंड के खनन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीकों के उपयोग, डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने और युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई थी.

हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अशिष कुमार दाश के नेतृत्व में झारखंड और इंफोसिस के बीच साझेदारी और मजबूत होगी. इससे राज्य में नवाचार, कौशल विकास और तकनीक आधारित समावेशी विकास के नए अवसर पैदा होंगे. मुख्यमंत्री ने अशिष कुमार दाश को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही