Search

 
 
 

सीएम डीके शिवकुमार ने की घोषणा, कर्नाटक में वंदे मातरम  के सिर्फ दो छंद ही गाये जायेंगे

National News  : कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने 19 अगस्त को घोषणा की थी कि पार्टी अपने सभी कार्यक्रमों में वंदे मातरम गीत के सिर्फ शुरुआती दो छंद ही गायेगी. मामला यह है कि 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गायन को लेकर विवाद हो गया  था. भाजपा ने कांग्रेस पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया था.
 
डीके शिवकुमार (फाइल फोटो)

National News  : कर्नाटक में वंदे मातरम गीत के सिर्फ दो छंद ही गाये जायेंगे. यह घोषणा कर्नाटक के सीएम  डीके शिवकुमार ने आज बुधवार को की. सीएम ने  कहा,  मैं पार्टी(कांग्रेस) की विचारधारा में विश्वास रखता हूं. इस फैसले पर हम कायम रहेंगे, डीके शिवकुमार ने भाजपा पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए हमला बोला. 

 

कर्नाटक सीएम बेंगलुरु में आयोजित इंडिया टुडे के कार्यक्रम में  बोल रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि  स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पूरा वंदे मातरम उनकी जानकारी के बिना गाया गया. उन्होंने इस बात को साफ कर दिया कि निकट भविष्य में किसी भी सरकारी कार्यक्रम में  राष्ट्रगीत के दो ही छंद गाये जायेंगे. 


बता दें कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने 19 अगस्त को घोषणा की थी कि पार्टी अपने सभी कार्यक्रमों में वंदे मातरम गीत के छह में से सिर्फ शुरुआती दो छंद ही गायेगी. मामला यह है कि 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गायन को लेकर  विवाद हो गया  था. भाजपा ने कांग्रेस पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया था.

 

गृह मंत्री अमित शाह कांग्रेस पर हल्ला बोला था. कहा था कि कांग्रेस का वंदे मातरम पूरा न गाने का फैसला हैरान करने वाला और देशविरोधी है. कहा था कि 1937 में कांग्रेस द्वारा दो छंद गाने का फैसला लिया था, उसे पीएम मोदी ने सुधारा है. आरोप लगाया था कांग्रेस ने 1937 में राष्ट्रगीत के दो टुकड़े कर मुस्लिम तुष्टीकरण किया.    

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही