Search

 
 
 

अफसरों की पोस्टिंग राज्य को लूटने के लिए करते हैं सीएम : बाबूलाल

 
Ranchi: भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा के बाहर हेमंत सरकार पर हमला बोला. आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अफसरों की पोस्टिंग राज्य को लूटने के लिए करते हैं. उस लूट से सीएम को हिस्सा भी मिलता है. अगर गलती से कोई अफसर पकड़ा जाता है, तो उस भ्रष्ट अफसर को बचाने के लिए मुख्यमंत्री एड़ी-चोटी का जोर लगा देते हैं. पूजा सिंघल पर करप्शन एक्ट के तहत कार्रवाई करने की फाइल सीएम ने रोक रखी है. आखिर वे एफआईआर की अनुमति क्यों नहीं दे रहे हैं. इंजीनियर बीरेंद्र राम पकड़ा गया है. उसके मामले में भी एसीबी ने जांच की अनुमति मांगी थी, लेकिन मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री ने क्यों नहीं अनुमति दी. बाबूलाल ने कहा कि तुपुदाना में चार्जशीटेड दारोगा मीरा सिंह को पदस्थापित किया गया. दारोगा की पहुंच सीएम हाउस तक है. अपराधियों को छूट देकर उनसे वसूले धन को सीएम हाउस तक पहुंचाया जाता है. [caption id="attachment_267478" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/SUDESH-2.jpg"

alt="SUDESH" width="600" height="400" /> आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो (फाइल)[/caption]

सिर्फ कागज के पन्नों में जीरो टॉलरेंस- सुदेश

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने विधानसभा के बाहर रामगढ़ में हुए कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के प्रतिनिधि की हत्या को लेकर सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा कि जिस रूप से घटनाएं घट रही हैं, यह सरकार की जवाबदेही है. सिर्फ विधानसभा के अंदर और कागज के पन्नों में जीरो टोलरेंस की बात हो रही है. रामगढ़ में इससे पहले भी एक आजसू कार्यकर्ता की हत्या हुई थी. राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ा है. रांची का मेन रोड तक सुरक्षित नहीं है. इसे भी पढ़ें – कार्यकाल">https://lagatar.in/tenure-of-one-year-the-date-of-election-was-issued-again-in-three-months/">कार्यकाल

एक साल का, तीन महीने में ही दुबारा जारी कर दी गई चुनाव की तिथि 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही