Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम ने दी स्वीकृति : संथाल के परगनैत को मिलेगा 3000 रुपये सम्मान राशि

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मानकी मुंडा की तरह अब संथाल के परगनैत को भी हेमंत सरकार प्रतिमाह 3 हजार रुपये सम्मान राशि देगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसको लेकर उपायुक्त एवं आयुक्त, दुमका की अनुशंसा के आलोक में अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है. सीएम के आदेश के बाद अब आदिवासी सामाजिक व्यवस्था को गांव-पंचायत स्तर पर नेतृत्व प्रदान करने वाले संथाल परगना के परगनैत को मानकी की तरह प्रति माह तीन हजार रुपये सम्मान राशि प्रदान की जाएगी.

सम्मान राशि में तीन गुना वृद्धि

वर्तमान में मानकी को प्रतिमाह तीन हजार रुपये, मुंडा एवं ग्राम प्रधान को प्रतिमाह दो हजार रुपये तथा डकुआ, परगनैत, पराणिक, जोग मांझी, कुड़ाम नायकी, नायकी, गोडैत, मूल रैयत, पड़हा राजा, ग्रामसभा का प्रधान, घाटवाल, तावेदार तथा ग्रामीण दिउरी (पुजारी) को प्रतिमाह एक हजार रुपये सम्मान राशि का भुगतान किया जा रहा है.

पूर्व में भी सम्मान राशि देने का दिया है आदेश

मुख्यमंत्री ने इससे पहले फरवरी 2022 में गिरिडीह जिला के पिरटांड़ में निवास करने वाले मांझी हडाम, जोग मांझी, पराणिक, नायके बाबा, कुड़ाम नायके को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा प्रतिमाह एक हजार रुपये सम्मान राशि के रूप में भुगतान करने का आदेश दिया था. राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद पीरटांड़ के 177 मांझी हडाम, 179 जोग मांझी, 143 पराणिक एवं 120 कुड़ाम नायके को सम्मान राशि प्राप्त हो रही है. मालूम हो कि उपरोक्त सभी 697 लोगों का नाम पूर्व में छूट गया था. मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने इन्हें सम्मान राशि देने का आदेश दिया था. इसे भी पढ़ें –  झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-44-of-rural-families-in-sc-area-did-not-get-water-connection-prahlad-singh-patel/">झारखंड

: एससी क्षेत्र में 44 फीसदी ग्रामीण परिवारों को नहीं मिला वाटर कनेक्शन : प्रह्लाद सिंह पटेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही