Search

 
 
 

सीएम ने पाकुड़ के लाभुकों को दिया योजनाओं का लाभ

 
Pakur : बरहेट के भोगनाडीह में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में पाकुड़ जिले के भी लाभुक पहुंचे. समारोह में सीएम ने जिले के नवनियुक्त सेविका-सहायिकाओं व अनुकंपा के लिपिकों को नियुक्ति पत्र सौंपा. वहीं, अबुआ आवास योजना, मंईयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, वनपट्टा, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आदि का लाभ भी दिया. पाकुड़ जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को भोगनाडीह ले जाने के लिए व्यवस्था की गई थी. जिला समाहरणालय परिसर में पाकुड़ डीसी मनीष कुमार, डीडीसी महेश कुमार संथालिया, आईटीडीए के डायरेक्टर अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार व विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह ने लाभुकों से भरे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर भोगनाडीह के लिए रवाना किया. यह भी पढ़ें : लोगों">https://lagatar.in/priority-to-provide-better-health-facilities-to-the-people/">लोगों

को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकताः राधा कृष्ण किशोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही