Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह को सीएम ने दी कई सौगात, कहा- जन भावनाओं के अनुरूप बन रही योजनाएं

Advertisement
Advertisement
दो से ढाई वर्ष के भीतर बनकर तैयार होगा योगीटांड़ का डेयरी प्लांट राज्य में 15 हजार किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर किसानों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए सरकार संकल्पित Giridih/Ranchi: सीएम चंपाई सोरेन ने कहा है कि गिरिडीह के योगीटांड़ में 50 हजार लीटर दूध प्रति दिन क्षमता वाले डेयरी प्लांट का शिलान्यास हो रहा है. यह डेयरी प्लांट दो से ढाई वर्ष के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा. सीएम चंपाई सोरेन सोमवार को "डेयरी प्लांट" के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच के अनुरूप आज हमारी सरकार योजनाओं को धरातल पर उतार रही है. वर्ष 2019 में हमारी सरकार को जनादेश मिला था. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी. सरकार बनने के साथ ही देश और दुनिया में कोरोना संक्रमण का साया रहा. पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन हुआ. सभी गतिविधियां बंद हुई. सरकार ने दो वर्ष तक कोरोना के कहर को झेला और बेहतर मैनेजमेंट करते हुए राज्यवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने का कार्य किया. [caption id="attachment_855124" align="alignnone" width="1599"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/11111.jpg"

alt="" width="1599" height="1066" /> इन योजनाओं का शिलान्यास-उद्गाटन हुआ[/caption]

ग्रामीणों को पशुधन योजना से जोड़ने का हुआ काम

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पशुधन योजना से जोड़ने का कार्य किया है. ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले परिवारों में पशुधन रखने की परंपरा रही है. ग्रामीण लोगों के शहरीकरण होने के बावजूद भी यह परंपरा निरंतर चल रही है. पूर्व की सरकारों ने झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर,गरीब की जरूरत को समझने का प्रयास नहीं किया. झारखंड निरंतर पिछड़े राज्यों की श्रेणी में शामिल रहा परंतु हमारी सरकार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच और कुशल नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए यहां की जन भावना एवं जन अपेक्षाओं के अनुरूप योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है.

शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात सहित सभी क्षेत्रों में हो रहा है कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार यहां के गरीब, किसान, मजदूर सहित सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि धनबाद, बोकारो तथा गिरिडीह जिला कोयला क्षेत्र में गिने जाते हैं, परंतु यहां के संसाधनों का लाभ दूसरे प्रदेश के लोगों ने उठाया है. यहां के लोगों को लाभ मिले, इस उद्देश्य से हमारी सरकार सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है. राज्य में 15 हजार किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है. सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरों तक के सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है.राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अनेकों महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहे हैं. [caption id="attachment_855125" align="alignnone" width="1599"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/22222.jpg"

alt="" width="1599" height="1066" /> कार्यक्रम के दौरान सीएम चंपाई सोरेन, मंत्री हफीजुल और अन्य[/caption]

हर हाल में किसानों के खेतों तक पाइपलाइन से पहुंचाएंगे पानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों राज्य के धनबाद जिला अंतर्गत सिंदरी में यूरिया कारखाना का उद्घाटन हुआ है. इस कारखाने में उत्पादन हो रहे यूरिया का लाभ झारखंड के किसान तभी ले पाएंगे, जब उनके खेतों तक साल के 12 महीने पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि हम यहां के किसान बंधुओं के खेतों तक हर हाल में पानी पहुंचाएं. साल में तीन बार किसान फसल का उत्पादन कर सके यह हमारा लक्ष्य है. हमारी सरकार यहां के किसानों की ऋण माफी तथा उन्हें सुखाड़ राहत का लाभ देने का कार्य भी कर किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए संकल्पित है. इस अवसर पर विधायक विनोद सिंह, पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं ग्रामीण लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही