Search

 
 
 

अनियमितता के आरोप में 29 अफसरों-कर्मियों पर FIR और जांच की सीएम ने दी अनुमति

 
Ranchi: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 29 अफसरों-कर्मियों और अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने की अनुमति दे दी है. सभी पर अनियमितता के आरोप लगे हैं. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) रांची ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने के प्रस्ताव पर अनुमति मांगी थी. अनियमितता का पूरा मामला धनबाद के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से जुड़ा है. इसमें कई कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, कार्यपालक अभियंता और संवेदकों के खिलाफ अनियमितता के आरोपों को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जाना है. इसे पढ़ें- खुद">https://lagatar.in/picture-of-abhishek-with-cm-nitish-who-called-himself-the-dgp-by-calling-himself-chief-justice-went-viral/">खुद

को चीफ जस्टिस बताकर डीजीपी को कॉल करने वाले ‘फ्रॉड’ अभिषेक की सीएम नीतीश के साथ तस्वीर वायरल
धनबाद जिला अंतर्गत गोविंदपुर और निरसा प्रखंड के पंचायतों में वर्ष 2010-11 और 2013-14 में लगाये गए नलकूप एवं अन्य योजना में अनियमितता से जुड़ा यह मामला है. इससे संबंधित शिकायत पर निगरानी विभाग के द्वारा एफआईआर दर्ज किया गया है. आरोपितों में तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, संजय कुमार झा, प्रमोद कुमार, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता दया शंकर प्रसाद, सुमेश्वर मिश्रा, तत्कालीन कनीय अभियंता वंश नारायण राम, जेम्स विलियम टोपनो, तत्कालीन प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी विनोद कुमार, मेसर्स विनोद इंटरप्राइजेज, धनबाद, मेसर्स शिवपूजन प्रसाद, धनबाद, संवेदक चंद्रशेखर झा, धनबाद, संवेदक सियाराम राय, धनबाद और संवेदक मेसर्स राज कंस्ट्रक्शन, धनबाद शामिल हैं. इसे भी पढ़ें- हाईकोर्ट">https://lagatar.in/svanidhi-scheme-will-start-for-high-court-lawyers-will-affect-clients-pocket/">हाईकोर्ट

के वकीलों के लिए शुरू होगी स्वनिधि योजना, क्लाइंट की जेब पर पड़ेगा असर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही