Search

सीएम ग्राम ग्राड़ी योजना : यात्रियों को मिलेगा 250 बसों का लाइव लोकेशन, एप होगा तैयार

  • ग्राम गाड़ी योजना की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम ने दिया लोकेशन एप बनाने का निर्देश
Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की. योजना की समीक्षा करते हुए सीएम ने निर्देश दिया कि इस योजना के तहत चलने वाली बसों के लोकेशन के लिए एक एप तैयार करें. इससे एप से लोगों को उस रूट में चलने वाली बसों की जानकारी मिल सकेगी. उन्हें पता चल सकेगा कि कौन सी बस कब, कहां से खुलेगी और कब कहां पहुंचेगी. इससे लोगों को लंबे समय तक बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत चलने वाली बसों के सिटीजन मॉनिटरिंग की पुख्ता व्यवस्था हो, ताकि कोई वाहन संचालक इसका गलत फायदा न उठा सके.

सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन व्यवस्था मजबूत करना हमारी प्राथमिकता 

सीएम ने कहा कि सरकार का राज्य के ग्रामीण और सुदूर जनजातीय क्षेत्रों में सड़क परिवहन और आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष जोर है. प्रखंड, अनुमंडल और जिला मुख्यालय को जोड़ने के लिए यह योजना शुरू की जा रही है. सीएम ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के तहत रूट निर्धारण में सार्वजनिक उपयोगिता वाले स्थलों का विशेष ध्यान रखें. बसों के संचालन के लिए इस तरह रूट निर्धारित करें कि अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, साप्ताहिक हाट, स्थानीय बाजार और रेलवे स्टेशन कवर हो सकें. बैठक में परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम की प्रधान सचिव वंदना दादेल समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

क्या है सीएम ग्राम गाड़ी योजना

  • योजना के पहला चरण में 250 बसों को संचालित किया जाएगा. 
  • सीनियर सिटीजन, स्टूडेंट, दिव्यांग, एचआईवी पॉजिटिव, विधवा कर सकेंगे नि:शुल्क यात्रा
  • झारखंड आंदोलनकारियों को भी नि:शुल्क यात्रा करने की छूट
  • निर्धारित रूटों पर बस चलाने वाले संचालकों को वाहन खरीद पर सब्सिडी दी जाएगी. 
  • बस संचालकों का परमिट और फिटनेस शुल्क माफ कर दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – चैंपियंस">https://lagatar.in/grand-organization-of-champions-trophy-is-the-governments-priority-there-should-be-no-shortage-cm/">चैंपियंस

ट्रॉफी का भव्य आयोजन सरकार की प्राथमिकता, कोई कमी न रहे : सीएम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//