Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम ने पेड़ लगाओ- मुफ्त बिजली पाओ की घोषणा की थी, पर कोई आगे नहीं आया : बादल

  • मिशन लाइफ पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Ranchi : कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री बादल ने सोमवार को कहा कि हम विकास की दौड़ में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं. उस हिसाब से पेड़ लगा नहीं रहे हैं. उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की थी कि जो एक पेड़ लगाएगा, सरकार उसे 5 मिनट मुफ्त बिजली देगी. लेकिन कोई भी आगे नहीं आया. झारखंड की करीब साढ़े तीन करोड़ जनता पर पर्यावरण को बचाने की जिम्मेवारी है. सिर्फ सरकार की नहीं. मिशन लाइफ सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए जिम्मेदार बनाता है. वे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिशन लाइफ पर विशेष कार्यक्रम में बोल रहे थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/05rc_m_216_05062023_1.jpg"

alt="" width="1512" height="1006" />

पर्यावरणविदों को सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में मंत्री बादल एवं अधिकारियों के द्वारा मिशन लाइफ के अभियान से संबंधित एक पुस्तिका का विमोचन किया गया. पीसीसीएफ डॉ. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि मिशन लाइफ विश्व स्तर पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है. कार्यक्रम में पर्यावरणविदों, ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों और सामुदायिक कार्यकर्ताओं को पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रयास के लिए सम्मानित किया गया.

पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने पर बल

राज्य के वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद और सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) ने संयुक्त रूप से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिशन लाइफ पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें रोजमर्रा में पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को अपनाने पर बल दिया गया. गौरतलब है कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने सभी राज्यों में मिशन लाइफ पर जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए मई-जून में एक महीने का सार्वजनिक अभियान चलाने का निर्देश दिया था. इसी क्रम में झारखंड के सभी जिलों में एक राज्यव्यापी अभियान चलाया गया.

संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे

इस अवसर पर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष शशिकर, सदस्य सचिव वाईके दास, सीड के सीईओ रमापति कुमार, डॉ मनीष कुमार, बीआईटी मेसरा के राजीव कुमार और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, टाटा स्टील और अन्य संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – अदाणी">https://lagatar.in/adani-foundation-celebrated-world-environment-day-at-barkagaon-chc-planted-fruit-trees/">अदाणी

 फाउंडेशन ने बड़कागांव सीएचसी में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, लगाए फलदार पौधे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही