Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

217 आयुष चिकित्सकों को सीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले- बेहतर काम करने वालों को देंगे इंसेंटिव

Advertisement
Advertisement
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड आयुष प्रक्षेत्र के संविदा आधारित चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार ने 217 अभ्यर्थियों को अपना एक अंग बनाया है. आज पहली बार आयुष चिकित्सकों के साथ बैठा हूं. इस क्षेत्र में शिक्षा के लिए भी सरकार शुरुआत करेगी. जहां यूनानी, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक की पढ़ाई कराई जा सके. इसकी व्यवस्था की जायेगी.

बेहतर काम करने वाले चिकित्सकों को मिलेगा इंसेंटिव

सीएम ने कहा कि सरकार ने आयुष चिकित्सकों को इंसेंटिव देने का भी निर्णय लिया है. सीएम ने आयुष चिकित्सकों से अपील करते हुए कहा कि आप जिस जगह काम करें, बेहतर करें. हमारी सरकार ने सैलरी के अतिरिक्त 15 हजार प्रतिमाह तक इंसेंटिव देने का निर्णय लिया है. पूरे साल आप बेहतर कार्य करते हैं तो मैं और बेहतर इंसेंटिव देने की व्यवस्था करूंगा. इसे पढ़ें-24">https://lagatar.in/jhasa-election-in-controversy-within-24-hours-old-committee-accused-of-violating-code-of-conduct/">24

घंटे के अंदर विवादों में झासा चुनाव, पुरानी समिति पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
[caption id="attachment_396213" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/mou.jpg"

alt="" width="1280" height="853" /> फोटोः झारखंड सरकार और श्री सत्य साईं हॉस्पिटल के बीच हुआ एमओयू[/caption]

श्री सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल के साथ हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री के समक्ष झारखंड सरकार और श्री सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल के बीच संपन्न एमओयू के तहत झारखंड के बच्चे और व्यस्क निःशुल्क हार्ट से संबंधित बीमारी का इलाज राजकोट और अहमदाबाद स्थित श्री सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल में करा सकेंगे.

आयुषी चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र देकर मानव संसाधन की कमी को किया जा रहा है दूर

वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कोरोना से लेकर वर्तमान में भी स्वास्थ्य विभाग में सुधार को लेकर काम किया जा रहा है. हम समयबद्ध तरीके से काम को को पूरा करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र देकर मानव संसाधन की कमी को दूर करने का काम किया जा रहा है.

आयुष चिकित्सा बीमारी होने से पूर्व ही रोक देती है

आयुष चिकित्सकों के विषय में बन्ना ने कहा कि आप मुस्कुराते हुए मरीजों की पीठ पर हाथ रख देंगे तो मरीजों की आधी बीमारी खत्म हो जाएगी. चिकित्सकों की मधुर वाणी और सेवा भाव से मरीजों का आधा दर्द खत्म हो जाता है. उन्होंने मंच से कहा कि हम चिकित्सकों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं. आयुष का क्षेत्र बहुत बड़ा और विशाल है. उन्होंने एलोपैथ और आयुष के अंतर को समझाते हुए कहा कि आयुष एक ऐसी पद्धति जो बीमारी होने ही नहीं देती है, और बीमारी से पूर्व ही उसे रोक देती है. इसे भी पढ़ें-पलामू:">https://lagatar.in/palamu-villagers-caught-2-thieves-running-away-after-stealing-electricity-wires-handed-over-to-police/">पलामू:

बिजली तार चोरी कर भाग रहे 2 चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले

सहिया का मानदेय बढ़ाने के लिए हमारी सरकार प्रयासरत

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि बेहतर काम करने वाली सहिया बहनों को ग्रेड के अनुसार, मेडल दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जब भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बात होती है तो मैं सहिया के मानदेय बढ़ाने की मांग करता हूं. हमारी सरकार इसके लिए प्रयासरत है.

ये रहे मौजूद

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, अभियान निदेशक डॉ भुवनेश प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही