Search

सीएम ने 2500 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र

  • हम जब तक चलते रहेंगे अर्थव्यवस्था चलती रहेगी- हेमंत सोरेन
  • सरकार की योजनाएं मूलवासी और आदिवासियों की भावना के अनुरूप
  • कभी भी ईमानदारी बेकार नहीं जाती
  • उत्तराखंड टनल हादसे में फंसे दो वर्करों को दिया नियुक्ति पत्र
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि काम कहीं भी हो काम काम होता है. ईमानदारी से काम होना चाहिए. ईमानदारी कभी बेकार नहीं जाती. आगे यह बहुत बड़ी संपत्ति बन जाती है. मुख्यमंत्री सोमवार को खेल गांव के टाना भगत स्टेडियम में ऑफर लेटर वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने विभिन्न टेक्सटाइन कंपनियों के लिए 2500 लोगों को नियुक्ति पत्र भी सौंपा. उन्होंने कहा कि भगवान ने दो पैर खड़े रहने के लिए नहीं बल्कि चलने के लिए दिये हैं. हम जब तक चलते रहेंगे, तब तक अर्थव्यवस्था चलती रहेगी. अपने राज्य में ही अधिक से अधिक रोजगार का सृजन होना चाहिए.

निजी उद्योगों के साथ रोजगार सृजन का लिया है वादा

सीएम ने कहा कि सरकार ने निजी उद्योगों के साथ रोजगार सृजन का वादा लिया है. जिससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिले. वहीं सरकार ने जितनी भी योजनाएं बनाई हैं, यहां के मूलवासी-आदिवासी की भावना, क्षमता और योग्यता के अनुरूप बनाई गई हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का भी लाभ लें. ताकि इन योजनाओं के जरिये चार लोगों को काम भी दे सकते हैं. हर व्यवस्था में काम करें तो आर्थिक आय का स्त्रोत भी मिल सकता है. इसे पढ़ें- CM">https://lagatar.in/case-registered-against-ig-commandant-other-officials-after-crpf-arrived-during-questioning-cm-hemant-soren/">CM

हेमंत सोरेन से पूछताछ के दौरान CRPF के पहुंचने पर IG, कमांडेंट व अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

कल परसों में अबुआ आवास योजना के तहत देंगे घर

सीएम में कहा कि कल परसों से अबुआ आवास योजना के तहत घर भी देंगे. रोटी-कपड़ा और मकान हर किसी की जरूरत है. राज्य के हर बुर्जुग, विधवा महिला और दिव्यांग को पेंशन दिया जा रहा है. सभी बेटियों को सावित्री बाई फूले योजना से जोड़ा गया है. आने वाले समय में यहां के बेटे-बेटियां डॉक्टर, वकील, इंजीनियर और जज बने इसके लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है. विदेश में भी 50 बच्चे पढ़ रहे हैं. पढ़ाई का पैसा सरकार को वापस भी नहीं करना है. हमारे समाज को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता.

कोयला, लोहा, गिट्टी, पत्थर का लाभ राज्य के लोगों को नहीं मिला

सीएम ने कहा कि पिछले 100 साल से राज्य में कोयला, लोहा, गिट्टी और पत्थर का काम हो रहा है. लेकिन इसका लाभ राज्य के लोगों को नहीं मिला. यहां के खनिजों से दूसरे राज्य का पेट चल रहा है. दूसरे राज्य रौशन हो रहे हैं. इस कारण कोयला, लोहा, छोड़ कर दूसरा रास्ता अख्तियार कर रहे हैं. उद्योग पॉलिसी बनाई गई. इसके तहत इंडस्ट्रीज से रोजगार सृजन की गारंटी ली गई. सीएम ने कहा कि झारखंड में कोई भी उद्योग लगेगा, उसमें 75 फीसदी स्थानीय को ही रोजगार मिलेगा.

सीएम ने सांकेतिक रूप से इन्हें दिया नियुक्ति पत्र

सीएम ने उत्तराखंड टनल हादसे में फंसे जो मजदूरों को भी नियुक्ति पत्र सौंपा. इसमें उद्धर नायक और विकन होरो शामिल हैं. इसके अलावा सीएम ने सांकेतिक रूप से दुबई से रेस्क्यू किए गए गुलजार अंसारी, संजू कुमारी सुमति आइंद, सितिया कुमारी और रिंकु कुमार मुंडा को नियुक्ति पत्र सौंपा. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-22-jan-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।22 JAN।।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा।।राम आग नहीं ऊर्जा हैं- पीएम।।मणिपुर के हालात पर 10 दलों की बैठक।।झारखंड में आज 91 बच्चों का जन्म।।जमशेदपुर में राम की रंगोली, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

हम बंग्लादेश को भी दे सकते हैं मातः सुधीर ढींगरा

टेक्साइल इंडस्ट्रीज लीडर सुधीर ढींगरा ने कहा कि हम टेक्साटाइल इंडस्ट्रीज में बंग्लादेश को भी मात दे सकते हैं. गार्मेंट इंडस्ट्रीज दूसरे उद्योगों से 32 गुना अधिक रोजगार देती है. झारखंड के वर्कर हार्ड लर्निंग हैं. सीखना चाहते हैं. पूरे वर्ल्ड में गार्मेंट का ट्रेड 14 लाख करोड़ का है. भारत में यह एक लाख करोड़ का है.

95 फीसदी झारखंड के लोगों को रोजगारः दीपक अग्रवाल

एएएमडी के प्रेसिडेंड दीपक अग्रवाल ने कहा कि टेक्सटाइल क्षेत्र में देश में 4.5 करोड़ लोगों को रोजगार मिलता है. फिलहाल जिन 2500 लोगों को रोजगार दिया जा रहा है, उनमें 95 फीसदी झारखंड के ही हैं. इस साल और 50 हजार लोगों को रोजगार देंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp