Search

 
 
 

सीएम ने साहिबगंज, पाकुड़ व गोड्डा के 24532 लाभुकों को सौंपा अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र

 

बरहेट के भोगनाडीह में हुआ समारोह, लाभुकों के खाते में भेजे गए कुल 735960000 रुपए

Sahibganj : झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रविवार को बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित समारोह में तीन जिलों साहिबगंज, पाकुड़ व गोड्डा के 24532 लाभुकों के बीच अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र सौंपा. इनमें साहिबगंज के 7911, पाकुड़ के 6649 और गोड्डा जिले के 9972 लाभुक शामिल हैं. इसके साथ ही सीएम के हाथों सभी लाभुकों के खाते में आवास की प्रथम किस्त के रूप में कुल 73,59,60,000  रुपए डीबीटी के माध्यम से भेजा गया. मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अमर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इसके उपरांत सिदो कान्हू के वंशजों से मुलाकात की. इससे पहले मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों का पारंपरिक संथाली नृत्य से स्वागत किया गया. साहिबगंज की डीसी हेमंत सती ने सीएम को पौधा भेंटकर स्वागत किया. समारोह में बड़ी संख्या में झामुमो के नेता, कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-police-raids-the-house-of-illegal-country-liquor-trader-600-liters-of-spirit-seized/">गोड्डा

: अवैध देसी शराब के कारोबारी के घर पुलिस का छापा, 600 लीटर स्प्रिट जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही