Search

 
 
 

मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने बेंगलुरु गए हैं सीएम : संजय सेठ

 
Ranchi : भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा है कि झारखंड की हेमंत सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है. राज्य में केंद्रीय योजनाओं को लटका दिया गया है और उसका इल्जाम मोदी सरकार पर डाला जा रहा है. अपने दायित्वों का निर्वहन करने और जनता की समस्याओं को दूर करने के बजाए मुख्यमंत्री मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने बेंगलुरु गए हैं. सांसद ने कहा कि राज्य के पीडीएस डीलरों को 18 महीने से कमीशन नहीं मिला है. वित्त विभाग की ओर से यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं भेजे जाने के कारण केंद्र से मिलने वाले 200 करोड़ रुपये फंस गये हैं. राज्य सरकार अपना काम करने में फेल है और इल्जाम केंद्र सरकार पर थोप रही है. यही हालत दूसरे विभागों की भी है. संजय सेठ अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे.

केंद्र की सारी योजनाओं को राज्य में लटका दिया गया है

सांसद ने कहा कि राज्य सरकार की वजह से यहां जल जीवन मिशन फेल हो गया है. अनगड़ा समेत कई जगहों पर 150 फीट की बोरिंग में ही जलमीनार खड़ा कर दिया गया है, जिसके कारण लोगों को पानी नहीं मिल रहा. वहीं ऊर्जा की स्थिति सुधारने के लिए राज्य को केंद्र सरकार से 55 हजार करोड़ रुपये दिये गये, लेकिन लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है. सरकार सिर्फ बहानेबाजी कर रही है. सांसद ने कहा कि वे पीएम सड़क योजना के तहत केंद्र से 216 किमी सड़क स्वीकृत करा के लाए थे. इसी साल फरवरी में उसका शिलान्यास भी किया, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें – नियम">https://lagatar.in/ajay-kumar-singhs-suspension-was-against-the-rules/">नियम

विरुद्ध हुआ था अजय कुमार सिंह का निलंबन वापस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही