Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर की समीक्षा बैठक, होली-ईद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के दिये निर्देश

  • NTPC DGM हत्याकांड की जानकारी ली
  • बेहतर विधि-व्यवस्था का संधारण हर हाल में सुनिश्चित करें : सीएम
Ranchi :    सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को विधि-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की. इस बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, आईजी, डीआईजी और सभी जिलों के डीसी व एसपी शामिल हुए. समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने पुलिस अधिकारियों को होली और ईद में सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था करने का निर्देश दिये. इसके अलावा बैठक के दौरान अमन साहू एनकाउंटर मामले की भी जानकारी ली. साथ ही एनटीपीसी डीजीएम की हत्या मामले के बारे में जाना. मौके पर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि त्यौहारों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है. इस बैठक में विधि व्यवस्था पर समीक्षा के अलावा भी राज्य में नक्सल, संगठित आपराधिक गिरोह, अवैध खनन, नारकोटिक्स जैसे कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की गयी.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-12-9.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-1024002" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-12-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बेहतर विधि व्यवस्था का संधारण हर हाल में करें सुनिश्चित 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि होली, सरहुल, ईद और रामनवमी जैसे त्योहारों के दौरान राज्य में बेहतर विधि व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाये. उन्होंने कहा कि अपराधमुक्त वातावरण में आपसी प्रेम-सौहार्द के साथ पर्व-त्योहार मनाया जाना चाहिए. राज्य के किसी भी क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना , सांप्रदायिक तनाव और विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इस पर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अलर्ट मोड पर रहे. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में सांप्रदायिक तनाव अथवा विवाद की संभावनाएं रहती हैं, उन क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जाए.

शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में शांति समिति के साथ निरंतर बैठक कर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया है. भीड़-भाड़ वाले स्थानों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती करें और शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखें. सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें. मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाए और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये.  बैठक में पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की  जानकारी दी.

सीएम हेमंत ने होली, ईद, रामनवमी और सरहुल जैसे त्योहारों के मद्देनजर दिये निर्देश :

  1. - आगामी पर्व-त्योहार (होली, ईद, रामनवमी, सरहुल) के मद्देनजर अपेक्षित निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएं.
  2. - विधि-व्यवस्था संधारण के लिए दंडाधिकारी/बलों की उपलब्धता और प्रतिनियुक्ति करें.
  3. - धार्मिक स्थलों के आस-पास की सुरक्षात्मक कार्रवाई, सी.सी.टी.वी. का अधिष्ठापन (इस्टॉल) तथा इलेक्ट्रोनिक सर्विलास की व्यवस्था की जाये.
  4. - जुलूस मार्गो का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें.
  5. - जुलूस मार्गों में पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों में दंडाधिकारी/बलों की प्रतिनियुक्ति तथा वीडियोग्राफी/ड्रोन द्वारा एरियल सर्विलांस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
  6. - जुलूस के साथ दंडाधिकारी/बलों की प्रतिनियुक्ति और QRTS इत्यादि की व्यवस्था की जाये.
  7. - जुलूस मार्गों में लगातार प्रकाश (लाइट) / पब्लिक संबोधन सिस्टम (लाउडस्पीकर) की व्यवस्था की जाए.
  8. - संयुक्त नियंत्रण कक्ष तथा आपातकालीन योजना सुनिश्चित की जाए.
  9. - जिला स्तरीय थाना द्वारा स्तरीय शांति समिति की बैठक की जाए.
  10. - जिलों में दंगा रोधी सुरक्षा उपकरणों, दंगा रोधी वाहन, वॉटर केनन की उपलब्धता का सत्यापन एवं एंटी रॉयट कंट्रोल ड्रील की व्यवस्था की जाए.
  11. - अवैध मादक पदार्थों/शराब के विरूद्ध छापेमारी की जाए.
  12. - डी.जे. एवं अन्य साउंड सिस्टम द्वारा उत्तेजक भडकाउ गानों के प्रसारण पर रोक के लिए अपेक्षित कार्रवाई की जाए.
  13. - सुरक्षा बलों के लिए भोजन/आवासन/पानी आदि की व्यवस्था की जाए.
  14. - पर्व-त्योहार के दौरान आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था की उपलब्धता रहे.

झारखंड विधानसभा में उठा था विधि व्यवस्था का मामला

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा में 10 मार्च को राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा उठा था. नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदन में यह मुद्दा उठाया था. बाबूलाल ने सदन में कहा था कि झारखंड में कानून-व्यवस्था चरमरा गयी है. रांची में एक कोयला व्यापारी को गोली मार दी गयी. फिर एक साधु समेत दो लोगों की हत्या कर दी गयी. रविवार को एनटीपीसी के एक अधिकारी की भी हत्या कर दी गयी. इसको लेकर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने जमकर हंगामा किया था.  विधायकों ने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग की थी. अपनी मांग के समर्थन में भाजपा विधायक वेल में चले गये थे और जमकर नारेबाजी की थी.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही