Search

 
 
 

सीएम हेमंत ने परिवार संग केदारनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवार के साथ उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया.
 

Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवार के साथ उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया. हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि जय बाबा केदार, हर हर महादेव.

 

 

 

16वें वित्त आयोग की बैठक में नहीं होंगे शामिल

बता दें कि मुख्यमंत्री इस समय धार्मिक यात्रा पर हैं, जिसके चलते वे रांची के रेडिशन ब्लू होटल में आयोजित 16वें वित्त आयोग की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे. उनकी 1 जून को रांची लौटने की संभावना जताई जा रही है. 

 

पहले भी कर चुके हैं धार्मिक स्थलों की यात्रा

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब हेमंत सोरेन धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले हों. इससे पहले वे तिरुपति बालाजी, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर और कोलकाता के कालीघाट मंदिर में भी दर्शन कर चुके हैं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही